menu-icon
India Daily

LIVE Commonwealth Games 2026 Live, Day 7: मुरली श्रीशंकर समेत कई भारतीय सितारों पर टिकी निगाहें, तीसरे गोल्ड की तलाश में उतरेंगे खिलाड़ी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 7वां दिन भारतीय दल के लिए बेहद अहम होने वाला है. इस टूर्नामेंट में भारत का अभी तक का अभियान काफी शानदार रहा है. लेकिन भारतीय खिलाड़ी इससे संतुष्ट नहीं हैं वह आज अपने पदकों की संख्या बढ़ाने के इरादे से उतरेंगे.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
Commonwealth Games 2026 Live, Day 7: मुरली श्रीशंकर समेत कई भारतीय सितारों पर टिकी निगाहें, तीसरे गोल्ड की तलाश में उतरेंगे खिलाड़ी
Courtesy: X (@sportsapna1)

Commonwealth Games 2026 Live, Day 7: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 7वां दिन भारतीय दल के लिए बेहद अहम होने वाला है. इस टूर्नामेंट में भारत का अभी तक का अभियान काफी शानदार रहा है. लेकिन भारतीय खिलाड़ी इससे संतुष्ट नहीं हैं वह आज अपने पदकों की संख्या बढ़ाने के इरादे से उतरेंगे. वेटलिफ्टिंग, मुक्केबाजी, एथलेटिक्स, पैरा एथलेटिक्स और तैराकी में कई मुकाबले में खिलाड़ी मैदान पर आएंगे. एथलेटिक्स स्पर्धा सबसे महत्वपूर्ण है, जिसमें लंबी कूद के खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर शीर्ष पदक दावेदारों में से एक हैं, वहीं संजना मुरली भी अपनी स्पर्धा में सुर्खियों में हैं. बता दें अभी तक भारत के खाते में कुल 12 पदक हैं जिनमें से 2 गोल्ड, 7 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल है. 

02:50:24 PM

संजना का सफर यहीं खत्म

भारत के एक मेडल की उम्मीदें अब खत्म हो गई है. भारतीय खिलाड़ी संजना अपने तीनों प्रयासों में 94 किलोग्राम वजन उठाने में नाकाम रही. संजना के तीनों प्रयास व्यर्थ गए. अब संजना पदक की रेस से बाहर हो चुकी है.

02:47:43 PM

संजना का असफल प्रयास

भारत की संजना ने 94 किलोग्राम वजन उठाने की कोशिश लेकिन वह अपने पहले प्रयास में असफल रहीं.

02:37:09 PM

एंडुएजा पदक की दौड़ से बाहर

इसाबेला एंडुएजा के लिए प्रतियोगिता का निराशाजनक अंत हुआ क्योंकि उन्होंने स्नैच में 89 किलोग्राम भार उठाने के तीनों प्रयास व्यर्थ कर दिए. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने दौड़ पूरी नहीं की और पदक की दौड़ से बाहर होने वाली वह पहली महिला हैं.

02:08:30 PM

भारतीय पदक विजेता

गोल्ड मेडल- 2

मीराबाई चानू – वेटलिफ्टिंग (महिला वर्ग 48 किलोग्राम)

शर्मिला धनखड़ - पैरा एथलेटिक्स (महिला शॉट पुट F57)

सिल्वर मेडल-7

ऋषिकांत सिंह – भारोत्तोलन (पुरुष वर्ग 60 किलोग्राम)

मुथुपंडी राजा - भारोत्तोलन (पुरुष 65 किग्रा)

ज्ञानेश्वरी यादव - भारोत्तोलन (महिला 53 किग्रा)

वल्लुरी अजय बाबू - भारोत्तोलन (पुरुष 79 किग्रा)

सर्वेश कुशारे - एथलेटिक्स (पुरुष ऊंची कूद)

हरजिंदर कौर - भारोत्तोलन (महिला 69 किग्रा)

गुलवीर सिंह – एथलेटिक्स (पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़)

ब्रॉन्ज मेडल- 3

झंडू कुमार - पैरा पावरलिफ्टिंग (पुरुष हैवीवेट)

बिंद्यारानी देवी - भारोत्तोलन (महिला 58 किग्रा)

शिल्पा शायला – पैरा एथलेटिक्स (महिला शॉट पुट F57)

02:03:03 PM

आज सबसे पहले क्या?

आज भारत के पास ट्रॉफी जीतने का अच्छा मौका है. बुधवार को भारत की ओर से सबसे पहले दोपहर 2 बजे महिला 77 किलोग्राम भारोत्तोलन फाइनल में संजना हिस्सा उतरेंगी.

02:00:42 PM

CWG 2026 में इन 10 बेटियों ने बढ़ाया भारत का गौरव

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश की बेटियां लगातार देश का नाम रोशन कर रही हैं. अब भारत की 10 बेटियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में मेडल लाए हैं.  पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करिए...
 

01:57:12 PM

CWG 2026 में सातवें दिन भारत का शेड्यूल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 7वें दिन भारत के पास कई पदक जीतने का सुनहरा मौका है. वेटलिफ्टिंग, मुक्केबाजी, एथलेटिक्स, पैरा एथलेटिक्स.... पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करिए...