नई दिल्ली: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच अहम शांति वार्ता का पहला दौर पूरा हो गया. करीब चार घंटे तक चली इस बैठक में तीनों देशों के उच्च स्तरीय प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. पाकिस्तान ने मेजबानी की. बैठक का मुख्य फोकस पश्चिम एशिया में सीजफायर को मजबूत करने, लेबनान में युद्ध रोकने और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही पर रहा.
वार्ता का माहौल शुरू से अंत तक तनावपूर्ण रहा. ईरान ने होर्मुज में अमेरिकी जहाजों पर हमले की धमकी दी और फ्रीज एसेट्स खोलने की मांग दोहराई, जबकि अमेरिका ने साफ कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग है और इसे किसी भी हाल में खुला रखा जाएगा. फिर भी दोनों पक्षों ने सकारात्मक संकेत देते हुए आगे की बातचीत जारी रखने पर सहमति जताई है. ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहें India Daily के लाइव ब्लॉग से.
07:50:15 AM
ईरान के प्रेस टीवी के अनुसार, होर्मुज जलडमरूमध्य और ईरान के परमाणु अधिकारों जैसे प्रमुख मुद्दे तेहरान और वाशिंगटन के बीच चल रही वार्ता में विवाद के मुख्य बिंदुओं के रूप में उभरे हैं. रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि इन मूलभूत मामलों पर दोनों पक्षों के बीच मतभेद अभी भी तीखे हैं, और ये दोनों ही मुद्दे संघर्ष को सुलझाने के उद्देश्य से की जा रही व्यापक वार्ताओं के लिए केंद्रीय महत्व रखते हैं.