menu-icon
India Daily

जम्मू कश्मीर में बड़ी कार्रवाई! दो कर्मचारियों पर गिरा प्रशासन का हथौड़ा

जम्मू कश्मीर में आतंकी नेटवर्क पर सख्ती जारी है. एलजी मनोज सिन्हा के नेतृत्व में दो और सरकारी कर्मचारियों को कथित आतंकी संबंधों के चलते बर्खास्त किया गया है.

auth-image
Babli Rautela

जम्मू कश्मीर में प्रशासन ने एक बार फिर सख्त कदम उठाते हुए दो सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है. यह कार्रवाई उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई है. बताया जा रहा है कि इन कर्मचारियों के कथित तौर पर आतंकी संगठनों से संबंध थे. अधिकारियों के अनुसार रामबन जिले के शिक्षा विभाग में कार्यरत फरहत अली खंडे और बांदीपोरा के ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारी मोहम्मद शफी डार को नौकरी से हटाया गया है. इन दोनों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं जिनमें आतंकी संगठनों की मदद करना शामिल है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक फरहत अली खंडे का संबंध Hizbul Mujahideen से बताया गया है. उन पर हवाला फंडिंग और भर्ती में मदद करने के आरोप हैं. वहीं मोहम्मद शफी डार के बारे में कहा गया है कि वह Lashkar e Taiba से जुड़ा था और ओवरग्राउंड वर्कर के रूप में काम करता था. उस पर सुरक्षा बलों की जानकारी साझा करने और आतंकियों को मदद पहुंचाने के आरोप भी लगे हैं.