menu-icon
India Daily

जब 16 साल की आशा भोसले के इस फैसले ने तोड़ दिया था बहन का दिल, लता मंगेशकर ने खत्म कर दिए थे सारे रिश्ते

महज 16 साल की उम्र में आशा भोसले ने एक ऐसा फैसला लिया जिसने उनकी जिंदगी बदल दी. इस शादी के कारण उन्हें परिवार से दूरी झेलनी पड़ी लेकिन बाद में उन्होंने अपने दम पर बड़ा नाम कमाया.

babli
Edited By: Babli Rautela
जब 16 साल की आशा भोसले के इस फैसले ने तोड़ दिया था बहन का दिल, लता मंगेशकर ने खत्म कर दिए थे सारे रिश्ते
Courtesy: X

मुंबई: भारतीय संगीत जगत की मशहूर गायिका आशा भोसले ने अपने करियर में कई यादगार गाने दिए हैं जो आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं. लेकिन जितनी दिलचस्प उनकी प्रोफेशनल लाइफ रही है उतनी ही उतार चढ़ाव भरी उनकी निजी जिंदगी भी रही है. बहुत कम उम्र में लिया गया एक फैसला उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा मोड़ साबित हुआ. उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर ने बेहद कम उम्र में ही परिवार की जिम्मेदारी संभाल ली थी. पिता के निधन के बाद उन्होंने काम करना शुरू किया और पूरे परिवार को संभाला. ऐसे में वह चाहती थीं कि आशा भी जिम्मेदारी समझें और परिवार के साथ चलें. 

लेकिन आशा भोसले का स्वभाव बचपन से ही अलग था. उन्हें अपने फैसले खुद लेना पसंद था. नियमों और बंधनों में रहना उन्हें पसंद नहीं था. यही कारण रहा कि उन्होंने एक ऐसा कदम उठाया जिसने सबको चौंका दिया.

16 साल की उम्र में की शादी

महज 16 साल की उम्र में आशा भोसले ने अपने से काफी बड़े गणपतराव भोसले से शादी कर ली. उस समय यह फैसला परिवार के लिए स्वीकार करना आसान नहीं था. उम्र का बड़ा अंतर और जल्दबाजी में लिया गया निर्णय विवाद की वजह बना. गणपतराव भोसले उस समय लता मंगेशकर के सेक्रेटरी हुआ करते थे और घर पर उनका आना जाना लगा रहता था. इसी दौरान आशा और उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया.

इस शादी से लता मंगेशकर बेहद नाराज हो गई थीं. उन्होंने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया. धीरे धीरे दोनों बहनों के बीच दूरी बढ़ गई और बातचीत भी बंद हो गई. परिवार ने भी आशा से दूरी बना ली थी और उन्हें अकेले अपने फैसले के साथ आगे बढ़ना पड़ा.

शादी का कड़वा अंत

इस शादी से आशा भोसले के तीन बच्चे हुए लेकिन उनका वैवाहिक जीवन ज्यादा समय तक सुखद नहीं रहा. रिश्ते में तनाव बढ़ता गया और आखिरकार दोनों ने अलग होने का फैसला लिया. यह दौर उनके लिए बेहद कठिन था लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी.

इसके बाद उनकी जिंदगी में आए R. D. Burman जिनके साथ उनका रिश्ता संगीत के जरिए मजबूत हुआ. दोनों के बीच गहरा जुड़ाव बना और उन्होंने शादी करने का फैसला लिया. हालांकि इस रिश्ते को भी शुरुआत में परिवार की मंजूरी नहीं मिली.