menu-icon
India Daily

धुरंधर 2 ने कर दिया कमाल! रणवीर सिंह की फिल्म ने तोड़ा बॉक्स ऑफिस का रिकॉर्ड; इन फिल्मों को चटाई धूल

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 चौथे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है. फिल्म ने 24वें दिन शानदार कमाई करते हुए 1060 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है और कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

babli
Edited By: Babli Rautela
धुरंधर 2 ने कर दिया कमाल! रणवीर सिंह की फिल्म ने तोड़ा बॉक्स ऑफिस का रिकॉर्ड; इन फिल्मों को चटाई धूल
Courtesy: X

मुंबई: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर लगातार नई ऊंचाइयां छू रही है. रिलीज के चौथे हफ्ते में पहुंचने के बाद भी फिल्म की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. 19 मार्च को रिलीज हुई इस स्पाई एक्शन फिल्म ने दर्शकों के बीच ऐसा माहौल बनाया है कि हर दिन इसकी कमाई चर्चा का विषय बन रही है. 24वें दिन के आंकड़ों ने यह साफ कर दिया है कि फिल्म अभी भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है और आने वाले दिनों में नए रिकॉर्ड बना सकती है.

फिल्म ने अपने 24वें दिन लगभग 1350 लाख रुपये की कमाई की है. यह कलेक्शन पिछले दिन के मुकाबले लगभग दोगुना है. जहां शुक्रवार को कमाई में हल्की गिरावट देखी गई थी वहीं शनिवार को फिल्म ने शानदार वापसी करते हुए साबित कर दिया कि इसकी पकड़ अभी भी मजबूत है. चौथे शनिवार को इस तरह की कमाई किसी भी फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है.

नई फिल्मों का नहीं पड़ा असर

दिलचस्प बात यह है कि उसी समय रिलीज हुई नई फिल्मों का असर धुरंधर 2 पर बिल्कुल भी नहीं पड़ा. डकैत और लव इंश्योरेंस कंपनी जैसी फिल्मों के आने के बावजूद दर्शकों का झुकाव अभी भी रणवीर सिंह की इस फिल्म की ओर बना हुआ है. यही वजह है कि फिल्म लगातार अच्छी कमाई कर रही है और सिनेमाघरों में भीड़ बनी हुई है.

धुरंधर 2 ने तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड

अब फिल्म का कुल कलेक्शन 1060 करोड़ से भी ज्यादा हो चुका है. इस आंकड़े को पार करना किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होती है. खास बात यह है कि धुरंधर 2 ने इस सफर में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. इस फिल्म ने बाहुबली 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है और अब इसकी नजर आगे के बड़े रिकॉर्ड पर है.

फिल्म ने पहले ही हफ्ते में दुनिया भर में एक हजार करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. यह अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि थी. इसके साथ ही यह भारत में एक हजार करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई. इस रिकॉर्ड ने फिल्म को एक अलग पहचान दिलाई और दर्शकों के बीच इसका क्रेज और बढ़ गया.