Parliament Special Session 2026 LIVE Updates: संसद और राज्य विधानसभाओं में 2029 से महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू करने वाला संविधान संशोधन विधेयक शुक्रवार को लोकसभा में गिर गया है. बता दें कि इस विधेयक में 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन प्रक्रिया के बाद लोकसभा सीटों की संख्या मौजूदा 543 से बढ़ाकर अधिकतम 850 करने का प्रस्ताव भी था. इस महत्वपूर्ण विधेयक पर चर्चा गुरुवार को संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र के दौरान शुरू हुई थी.
विपक्ष ने इस विधेयक की कड़ी आलोचना करते हुए दावा किया था कि 2011 की जनगणना पर आधारित परिसीमन से असंतुलन पैदा होगा और दक्षिणी तथा पूर्वोत्तर राज्यों की राजनीतिक ताकत कम हो जाएगी. हालांकि, सरकार ने आश्वासन दिया था कि किसी भी राज्य की सीटें कम नहीं होंगी और यह बढ़ोतरी सभी क्षेत्रों के लिए निष्पक्ष होगी. आज इस सदन का आखिरी दिन है.
11:24:08 AM
#ParliamentSession2026 #RajyaSabha adjourned sine die@VPIndia @CPR_VP pic.twitter.com/r288cQ2WRu
— SansadTV (@sansad_tv) April 18, 2026
11:16:32 AM
#ParliamentSession2026 #LokSabha adjourned sine die@ombirlakota @LokSabhaSectt @loksabhaspeaker pic.twitter.com/pACSBXPsJb
— SansadTV (@sansad_tv) April 18, 2026
10:37:32 AM
Today in #LokSabha and #RajyaSabha @LokSabhaSectt @VPIndia pic.twitter.com/U3ogIexev0
— SansadTV (@sansad_tv) April 18, 2026
10:18:32 AM
बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने संविधान (131वां संशोधन) बिल लोकसभा में पास नहीं होने पर कहा,"इसका विरोध इनको झेलना पड़ेगा. इन लोगों की मंशा शुरू से सही नहीं थी 30 सालों तक कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने दिया. पीएम मोदी ने 3 दिनों में पास किया."
#WATCH पटना (बिहार): बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने संविधान (131वां संशोधन) बिल लोकसभा में पास नहीं होने पर कहा,"इसका विरोध इनको झेलना पड़ेगा। इन लोगों की मंशा शुरू से सही नहीं थी 30 सालों तक कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने दिया। पीएम मोदी ने 3 दिनों में पास किया। कल इन… pic.twitter.com/2QnpbFwLZD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 18, 2026
10:16:44 AM
सपा नेता राम गोपाल यादव ने संविधान (131वां संशोधन) बिल लोकसभा में पास नहीं होने पर कहा," ये बिल 2023 में पास हो गया था लेकिन इसमें संशोधन करने की क्या जरूरत पड़ गई. संशोधन लाने के बाद भी आपने परसों रात में पुराने वाले बिल को नोटिफाई कर दिया."
#WATCH दिल्ली: सपा नेता राम गोपाल यादव ने संविधान (131वां संशोधन) बिल लोकसभा में पास नहीं होने पर कहा," ये बिल 2023 में पास हो गया था लेकिन इसमें संशोधन करने की क्या जरूरत पड़ गई। संशोधन लाने के बाद भी आपने परसों रात में पुराने वाले बिल को नोटिफाई कर दिया। तो इसमें वोट कराने की… pic.twitter.com/8FlouJ1bXd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 18, 2026
10:15:02 AM
शिवसेना नेता शायना एनसी ने संविधान (131वां संशोधन) बिल लोकसभा में पास नहीं होने पर कहा, "राहुल गांधी की नीति, नीयत, नाटक सब लोग ने देख लिया ये उनका डिजाइन था जहां वो लोगों को गुमराह करना चाह रहे थे..."
#WATCH शिवसेना नेता शायना एनसी ने संविधान (131वां संशोधन) बिल लोकसभा में पास नहीं होने पर कहा, "राहुल गांधी की नीति, नीयत, नाटक सब लोग ने देख लिया ये उनका डिजाइन था जहां वो लोगों को घुमराह करना चाह रहे थे...ये बिल्कुल स्पष्ट है कि विपक्ष महिला विरोधी है आपको शर्म आनी चाहिए… pic.twitter.com/sPBVk7AmyP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 18, 2026
10:13:47 AM
महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "मैं चुनौती देता हूं भाजपा झूठ न बोले महिला आरक्षण बिल तो 2023 में पारित हो चुका है। परसों आपने इसका नोटिफिकेशन क्यों जारी किया? 3 साल आप कहां सो रहे थे..महिला आरक्षण आज से होना चाहिए."
#WATCH दिल्ली: महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "मैं चुनौती देता हूं भाजपा झूठ न बोले महिला आरक्षण बिल तो 2023 में पारित हो चुका है। परसों आपने इसका नोटिफिकेशन क्यों जारी किया? 3 साल आप कहां सो रहे थे..महिला आरक्षण आज से होना चाहिए, अभी से शुरू करो इन… pic.twitter.com/8G7Gd3Zo9c
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 18, 2026
10:12:15 AM
बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने महिला आरक्षण बिल पर कहा,"2023 में महिला बिल जब लाया गया था तब सबने इसका समर्थन किया था। कांग्रेस ने भी समर्थन किया था..."
#WATCH पटना (बिहार): बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने महिला आरक्षण बिल पर कहा,"2023 में महिला बिल जब लाया गया था तब सबने इसका समर्थन किया था। कांग्रेस ने भी समर्थन किया था...और आज जब महिला आरक्षण को लागू करने की बारी आ रही है तो इसका विरोध वही लोग कर रहे हैं जिन्होंने… pic.twitter.com/uOxlEwxRc7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 18, 2026
10:10:52 AM
खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा,"ये जो बिल था वो महिला सशक्तिकरण की तरफ एक कदम था जिसमें पूरे देश और सारी पार्टियों का सहयोग चाहिए था लेकिन कुछ पार्टियों ने सहयोग नहीं किया है."
#WATCH खड़गपुर, पश्चिम मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल): खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा,"ये जो बिल था वो महिला सशक्तिकरण की तरफ एक कदम था जिसमें पूरे देश और सारी पार्टियों का सहयोग चाहिए था लेकिन कुछ पार्टियों ने सहयोग नहीं किया है महिलाओं को आगे बढ़ाने… pic.twitter.com/LDo4tVG2ty
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 18, 2026
10:07:59 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को सुबह 11:30 बजे दिल्ली में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इसमें विभिन्न मंत्रालयों द्वारा लिए गए कदमों की समीक्षा होगी. इसके बाद वे आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी (CCEA) और कैबिनेट बैठक भी संबोधित करेंगे.
10:07:46 AM
आज सदन के स्पेशल सेशन का आखिरी दिन है. आज भी कई मुद्दों और बिल पर चर्चा की जा सकती है. इसके साथ ही संभावना जताई जा रही है कि आज भी विपक्ष हंगामा कर सकता है.