Parliament Monsoon Session Live Updates: आज से संसद का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है. इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है. सरकार ने कहा है कि वह 21 जुलाई, 2025 से शुरू होने वाले मानसून सत्र के दौरान संसद में ऑपरेशन सिंदूर समेत सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है. हालांकि, उन्होंने विपक्ष को यह भी चेतावनी दी है कि इस विषय पर किसी भी बहस में संसद द्वारा निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करना होगा.
वहीं, दूसरी तरफ, विपक्षी दलों ने ऑपरेशन सिंदूर के साथ-साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बार-बार भारत और पाकिस्तान के बीच शांति स्थापित करने में मदद करने के दावों पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब मांगा है.
05:08:26 PM
लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित कर दी गई है. सोमवार को पहलगाम पर चर्चा को लेकर दिन भर विपक्षी पार्टियों ने लोकसभा में हंगामा किया.
04:35:05 PM
संसद भवन में प्रधानमंत्री मोदी की सीनियर नेताओं के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक हुई,. इसमें राजनाथ सिंह. जेपी नड्डा, अमित शाह समेत कई सीनियर मंत्री मौजूद रहे. बैठक में संसद सत्र को लेकर चर्चा हुई.
03:20:37 PM
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि सभी विपक्षी दल चाहते हैं पहलगाम आतंकी हमले पर हो चर्चा हो.
#MonsoonSession2025 | Samajwadi Party MP Akhilesh Yadav says, " The issue of Pahalagm terror attack is very important. All Opposition parties want there to be a discussion on it. The government should disclose what had happened and if it was an intelligence failure. The PM and… pic.twitter.com/LEKKNRdsN7
— ANI (@ANI) July 21, 2025
02:44:34 PM
विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 4 बजे तक स्थगित की गई.
विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 4 बजे तक स्थगित की गई। pic.twitter.com/qfyRcvJRdA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2025
02:21:15 PM
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हमला करते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "राहुल गांधी परेशान हैं क्योंकि उन्हें वह विशेषाधिकार नहीं मिल रहा है जिसके वे एक विशेष परिवार का हिस्सा होने के नाते आदी हैं."
01:53:29 PM
कांग्रेस सांसद सप्तगिरि शंकर उलाका ने कहा पहलगाम आतंकवादी हमले पर चर्चा होनी चाहिए. विपक्ष के नेता को बोलने देना चाहिए.
#WATCH | Delhi | Congress MP Saptagiri Sankar Ulaka says, "There should be a discussion on the Pahalgam terrorist attack...We demanded that the LoP should also be allowed to speak, but they did not allow it...The house will not function until there is a consensus and the… pic.twitter.com/cD7WdUdPb5
— ANI (@ANI) July 21, 2025
01:05:14 PM
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा ने कहा कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की लापरवाही के कारण आतंकवादी देश में घुस आए और निर्दोष लोगों की हत्या कर भाग गए. पीएम मोदी को देश से माफी मांगनी चाहिए.
#WATCH | Delhi | TMC MP Kalyan Banerjee says, "...Due to the carelessness of the Prime Minister and Union Home Minister Amit Shah, terrorists entered the country and killed innocent people and they left the place.. PM Modi should apologise to the nation, as the Pahalgam incident… pic.twitter.com/SuRr74Lya1
— ANI (@ANI) July 21, 2025
12:36:53 PM
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "सवाल ये है कि सदन में रक्षा मंत्री को बोलने देते हैं, उनके (सरकार) लोगों को बोलने देते हैं लेकिन अगर विपक्ष का कोई नेता कुछ कहना चाहता है तो अनुमति नहीं है.
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "सवाल ये है कि जो सदन में रक्षा मंत्री को बोलने देते हैं, उनके(सरकार) लोगों को बोलने देते हैं लेकिन अगर विपक्ष का कोई नेता कुछ कहना चाहता है तो अनुमति नहीं है। मैं विपक्ष का नेता हूं मेरा हक है, मुझे कभी बोलने ही नहीं… pic.twitter.com/GF2qL9ov0G
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2025
12:33:26 PM
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "अगर वो तैयार हैं तो चर्चा करें. विपक्ष के नेता को बोलने देना चाहिए.."
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "अगर वो(सरकार) तैयार हैं तो चर्चा करें। विपक्ष के नेता को बोलने देना चाहिए..." pic.twitter.com/e1jQxKB0Dr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2025
12:29:08 PM
पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों की नारेबाजी पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "चर्चा के एजेंडे पर फैसला करने के लिए 14:30 बजे बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक होगी. सरकार चर्चा के लिए तैयार है लेकिन विपक्षी सांसद सदन के वेल में विरोध कर रहे हैं. मानसून सत्र के पहले दिन इस तरह विरोध करना सही नहीं है.
पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों की नारेबाजी पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "चर्चा के एजेंडे पर फैसला करने के लिए 1430 बजे बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक होगी। सरकार चर्चा के लिए तैयार है लेकिन वे (विपक्षी सांसद) यहां (सदन… pic.twitter.com/c72qlBSlik
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2025
12:22:03 PM
लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "सरकार किसी भी मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है।" pic.twitter.com/KizThsU8Vp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2025
12:18:31 PM
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित
विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित की गई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2025
12:15:43 PM
पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग को लेकर राज्यसभा और लोकसभा में विपक्षी सांसदों द्वारा लगातार नारेबाजी जारी है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2025
(फोटो सोर्स: संसद टीवी/यूट्यूब) pic.twitter.com/8CaPq5fPEy
12:10:18 PM
शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा-
#WATCH दिल्ली: शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "हमारी सेना ने जो ऑपरेशन सिंदूर किया था, वो पाकिस्तान को एक मुंहतोड़ जवाब था, जो आतंकवादी हमलों और गतिविधियों में संलिप्त पाया गया है। मिशन ऑपरेशन सिंदूर के तहत, मैं भारत की ओर से कई देशों में भारत का पक्ष रखने के लिए… pic.twitter.com/bsbbmZILCy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2025
12:09:26 PM
भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा-
#WATCH भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा, "ये सत्र जश्न का सत्र होगा। पाकिस्तान की हार और भारत की जीत ये देश के प्रधानमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा है। ये सदन के अंदर जश्न मनाने के लिए है। मुझे लगता है कि सभी पार्टियों और सभी दलों को इस बात का गर्व होना चाहिए कि ये हमारे देश… pic.twitter.com/5GPDxdBs4Z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2025
12:08:47 PM
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "हमने दुश्मन के ठिकानों पर स्ट्राइक किया है और वे हमारा बाल तक बांका नहीं कर पाए। उसके बाद भी इनको(विपक्ष) राजनीति करनी है। आज सदन का पहला दिन है तो देश के सामने हड़कंप करना है। ये विकास और भ्रष्टाचार पर बोल नहीं सकते हैं तो ऑपरेशन… pic.twitter.com/7aLKnoe0lH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2025
12:06:14 PM
JMM सांसद महुआ माजी ने कहा-
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को 'विजय उत्सव' बताए जाने पर JMM सांसद महुआ माजी ने कहा, "यह वास्तव में एक 'विजय उत्सव' होता, अगर अमेरिका के दबाव में युद्धविराम नहीं होता, तो हम कैसे कह सकते हैं कि यह 'विजय उत्सव' है?...अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी… pic.twitter.com/DF3n4sbKov
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2025
12:05:21 PM
कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा-
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को 'विजय उत्सव' बताए जाने पर कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "हमारी मांग है कि इस पर चर्चा होनी चाहिए, यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। हमें भी अपने देश पर गर्व है...प्रधानमंत्री को आकर बयान देना चाहिए।" pic.twitter.com/OuXnHZTBlk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2025
11:46:58 AM
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने कहा, "प्रधानमंत्री की बात से लगभग सभी को सहमत होना चाहिए। राष्ट्रहित सर्वोपरि होता है। राष्ट्र की एकता अखंडता, अस्मिता सर्वोपरि होता है। प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए हमारे सैन्य बलों को बधाई दी..." pic.twitter.com/5MYFcvhPJZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2025
11:46:23 AM
समाजवादी पार्टी सांसद जिया उर रहमान बर्क ने कहा-
#WATCH दिल्ली: समाजवादी पार्टी सांसद जिया उर रहमान बर्क ने कहा, "हम उत्साहित हैं क्योंकि लंबे समय के बाद मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। जो भी जनहित के मुद्दे हैं उनपर हम सरकार को घेरने का काम करेंगे..." pic.twitter.com/aP2JnmBrIr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2025
11:45:13 AM
विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच लोकसभा दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2025
अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, "सरकार हर मुद्दे पर जवाब देना चाहती है। सदन चलाना चाहिए। आप यहां नारे लगाने नहीं आए हैं। सदन नियमों और विनियमों के अनुसार चलता है। नियमों के अनुसार उठाए गए सभी मुद्दों पर… pic.twitter.com/8QiAPyjWVi
11:32:58 AM
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा-
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "मुझे लगता है विपक्ष जान बूझकर सदन का सामना नहीं करना चाहता। सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए सरकार तैयार है लेकिन वे नियम और कायदे कानून के अंतर्गत होने चाहिए। विपक्ष को चाहिए कि वो सार्थक चर्चा के लिए सदन… pic.twitter.com/jYaIqAnJou
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2025
11:44:36 AM
विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित की गई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2025
11:31:02 AM
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा-
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "इस बात में किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि यह सत्र ऑपरेशन सिंदूर का उत्सव है और हम उसे ही मनाने जा रहे हैं। जो अपने देश पर और देश की सेना पर गर्व करेगा, वो ऑपरेशन सिंदूर का विजयोत्सव जरूर मनाएगा और हम उसी भाव के साथ संसद में जा… pic.twitter.com/EItLch6BRH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2025
11:30:18 AM
शुरू हुआ संसद सत्र
संसद का मानसून सत्र पहलगाम आतंकवादी हमले और एयर इंडिया AI-171 विमान दुर्घटना के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ शुरू हुआ।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2025
तस्वीरें: संसद टीवी/यूट्यूब pic.twitter.com/T10JuNConO
11:25:43 AM
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा-
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "जिस प्रकार से आपने पहलगाम का घटनाक्रम देखा, उसके बाद भारत ने जिस प्रकार से उसका जवाब दिया है और विश्वव्यापी एक संदेश भी दिया है कि आतंकवाद को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा...." pic.twitter.com/5mWAIzxYTp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2025
11:24:46 AM
पहलगाम हमले को लेकर पीएम मोदी ने क्या कहा-
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...पहलगाम में हुए क्रूर अत्याचार और नरसंहार ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। दलगत स्वार्थों को दरकिनार करते हुए, देशहित में, हमारी अधिकांश पार्टियों के प्रतिनिधियों ने दुनिया के कई देशों में जाकर एक स्वर में, दुनिया के सामने… pic.twitter.com/3I4K0GFT4n
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2025
11:20:20 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा-
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "ये दशक हम एक प्रकार से देख सकते हैं कि शांति और प्रगति कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ते गए। कदम-कदम पर प्रगति का एहसास हम करते रहे हैं। देश कई प्रकार की हिंसक वारदातों का शिकार रहा है... देश आजाद हुआ हम तब से इस समस्या को झेल रहे हैं... आज… pic.twitter.com/AlVwHyZ14k
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2025
10:56:13 AM
#WATCH दिल्ली: राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे मानसून सत्र के लिए संसद पहुंचे। pic.twitter.com/Ln72FgSUBs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2025
10:55:14 AM
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के लिए संसद पहुंचे। pic.twitter.com/UnWxaQsdVC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2025
10:53:10 AM
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मानसून सत्र के लिए संसद पहुंचे। pic.twitter.com/CuFPSXrd4R
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2025
10:52:32 AM
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "यह मानसून सत्र एक विजयोत्सव है। पूरी दुनिया ने भारत की सैन्य शक्ति का रूप देखा है। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना द्वारा निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त किया गया। ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवादियों के आकाओं के घरों को 22 मिनट के भीतर… pic.twitter.com/s9IjPUa40h
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2025
10:54:04 AM
ये मानसून सत्र राष्ट्र के लिए बहुत ही गौरवपूर्ण सत्र है- पीएम मोदी
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "ये मानसून सत्र राष्ट्र के लिए बहुत ही गौरवपूर्ण सत्र है...ये मानसून राष्ट्र के लिए विजयोत्सव का रूप है...पहली बार अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भारत का तिरंगा का लहराना हर देशवासी के लिए गौरव का पल है। देश में विज्ञान और प्रौद्योगिकी,… pic.twitter.com/PJOHGSqXrO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2025
10:51:26 AM
#WATCH दिल्ली: संसद के मानसून सत्र की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया को संबोधित किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2025
उन्होंने कहा, "मानसून नवीनता और नवसृजन का प्रतीक है। अब तक की खबरों के मुताबिक देश में मौसम बहुत ही अच्छे ढंग से आगे बढ़ रहा है। कृषि को लाभदायक मौसम की खबरें हैं। बारिश किसानों की… pic.twitter.com/i3OwgmYXxM
10:50:54 AM
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी मानसून सत्र के लिए संसद पहुंचे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2025
(सोर्स: डीडी न्यूज़) pic.twitter.com/ARKnWISxgM
09:52:16 AM
मानसून सत्र पर शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा-
#WATCH दिल्ली: मानसून सत्र पर शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "पहलगाम के बाद ये पहला सत्र है। बार-बार विशेष सत्र की मांग होती रही लेकिन नहीं हुआ। इस मानसून सत्र में जो पहलगाम में इंटेलिजेंस फेलियर हुआ, वो आतंकवादी अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं हुए हैं?... ये गंभीर… pic.twitter.com/k6CqJMC9IB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2025
09:45:57 AM
दिल्ली: केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा आज से शुरू हो रहे मानसून सत्र के लिए संसद पहुंचे। pic.twitter.com/rZeeOjOmg7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2025
09:45:27 AM
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा, "कल संसदीय कार्य मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि वो(विपक्ष) जिस पर चर्चा चाहते हैं, हम तैयार हैं...किस विषय पर क्या बोलना है और किसको बोलना है, वो सरकार तय करती है...लोकसभा का काम है अच्छे से चर्चा कराना और बिल पास कराना..." pic.twitter.com/28PE7bRNm7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2025
09:39:47 AM
संसद का मानसून सत्र | कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा में "पगलगाम में आतंकवादी हमले के परिणामस्वरूप गंभीर सुरक्षा चूक और ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेश नीति के निहितार्थ" पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2025
09:04:38 AM
New Income Tax Bill 2025: आज (21 जुलाई 2025) लोकसभा में नए इनकम टेक्स बिल 2025 चर्चा के लिए पेश होगा. इस बिल की समीक्षा के लिए गठित संसदीय प्रवर समिति की रिपोर्ट भी आज सदन में प्रस्तुत की जाएगी. आइए, इस बिल के प्रमुख पहलुओं और बदलावों पर नजर डालते हैं. पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां
07:46:24 AM
#WATCH | दिल्ली | कांग्रेस सांसद किरण कुमार चमाला ने कहा, "हम भी चाहते हैं कि सदन सुचारू रूप से चले क्योंकि देश हमें देख रहा है... विपक्ष के रूप में हमारे पास इस सत्र में उठाने के लिए प्रश्न हैं क्योंकि पहलगाम हमले के बाद हम पहली बार संसद में एक साथ इकट्ठा हो रहे हैं। हम पहलगाम… pic.twitter.com/Pyicd0oKcl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 20, 2025
07:44:48 AM
भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा-
#WATCH | दिल्ली: भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल ने संसद के मानसून सत्र 2025 पर कहा, "... सभी विषयों को स्पीकर साहब (सदन में)उठाने का समय देते हैं। ऐसे में सदन को बाधित करना जनता की बहुमूल्य कमाई का अपव्यय होता है, इससे सदन का समय बर्बाद होता है। वे(विपक्ष) सवाल कर सकते हैं, सरकार को… pic.twitter.com/1SDiT573yL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 20, 2025
07:43:50 AM
#WATCH | दिल्ली: कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने संसद के मानसून सत्र 2025 पर कहा, "...जब ऑपरेशन सिंदूर हुआ तो सभी लोग, कांग्रेस समेत महागठबंधन की सभी पार्टियां सरकार के साथ थे... लेकिन अचानक संघर्ष विराम होने से जो स्थिति उत्पन्न हुई और जिस तरह से अमेरिका के राष्ट्रपति ने 24 बार यह… pic.twitter.com/HFO471PSlw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 20, 2025
07:43:18 AM
आज से संसद का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है जिसमें कई मुद्दों पर बात की जाएगी. सरकार का कहना है कि वो ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चर्चा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है.