Holi 2026 Live Update: आज रंगों का त्यौहार होली है. लोगों ने इस दिन की तैयारियां जोरदार की हुई हैं. 2026 में यह उत्सव एक दुर्लभ संयोग के साथ आया है, जहां 3 मार्च को चंद्र ग्रहण होने से होलिका दहन की तिथि को लेकर क्षेत्रीय भिन्नताएं रहीं. कई जगहों पर होलिका दहन 2 मार्च रात या 3 मार्च ग्रहण समाप्ति के बाद संपन्न हुआ, जबकि रंग वाली होली या धुलंडी आज मनाई जा ही है. यह त्योहार प्रह्लाद की भक्ति और होलिका के दहन की कथा से जुड़ा है, जो प्रेम, क्षमा, नई शुरुआत और सामाजिक बंधनों को मजबूत करता है. आज के दिन लोग गुलाल लगाते हैं, अबीर-गुलाल उड़ाते हैं, पानी की पिचकारियां चलाते हैं, ढोल-नगाड़ों पर थिरकते हैं और गुजिया, ठंडाई जैसी मिठाइयों का आनंद लेते हैं.
08:20:16 AM
#WATCH | अमृतसर, पंजाब: अमृतसर में लोग रंग, गुलाल और संगीत के साथ होली मना रहे हैं।#Holi2026 pic.twitter.com/vxSZiNPt4p
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 4, 2026
07:12:50 AM
होली का त्योहार पूरे देश में मनाया जा रहा है. हालांकि रंग खेलने से पहले अपने घर के मंदिर में ये काम जरूर करें, इससे आपका पूरा साल बेहतर होगा. यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
07:11:55 AM
होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, जीवन का दर्शन है. हिरण्यकशिपु अहंकार का प्रतीक है, प्रह्लाद भक्ति और आनंद का. श्री श्री रवि शंकर के अनुसार, इच्छाओं पर विवेक से नियंत्रण रखें, ध्यान से उत्साह जागे तो जीवन रंगों का उत्सव बन जाता है. यहां क्लिक करें पढ़ें पूरी खबर
06:51:47 AM
भद्रा- 1:25 AM से 2:35 AM
भद्रा मुख- 2:35 AM से 4:30 AM
होलिका दहन बिना उदय व्यापिनी पूर्णिमा के प्रदोष में
पूर्णिमा तिथि शुरू - 2 मार्च 2026 को शाम 05:55 बजे
पूर्णिमा तिथि खत्म - 3 मार्च 2026 को शाम 05:07 बजे