menu-icon
India Daily

LIVE CJP Protest Live Updates: सीजेपी के प्रोटेस्ट के बीच सरकार का बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आज देशभर में प्रदर्शन का आह्वान किया है. इसी बीच लद्दाख के कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिन लंबा अनशन खत्म कर दिया. सरकार ने उन्हें कई मुद्दों पर आश्वासन दिया है. CJP लंबे समय से NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर आंदोलन चला रही है.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
CJP Protest Live Updates: सीजेपी के प्रोटेस्ट के बीच सरकार का बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त
Courtesy: ANI X

CJP Protest Live Updates: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आज देशभर में प्रदर्शन का आह्वान किया है. इसी बीच लद्दाख के कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिन लंबा अनशन खत्म कर दिया. सरकार ने उन्हें कई मुद्दों पर आश्वासन दिया है. CJP लंबे समय से NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर आंदोलन चला रही है. दिल्ली के जंतर मंतर पर यह धरना चल रहा है. 20 जुलाई को जब प्रदर्शनकारी संसद की ओर मार्च कर रहे थे, तब पुलिस से उनकी झड़प हो गई. इस हिंसा में कई छात्र घायल हुए और 118 पुलिसकर्मी भी चोटिल हो गए.

रात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश जारी कर पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेता जंतर मंतर पहुंचे और छात्रों का समर्थन किया. CJP ने अब 24 जुलाई को पूरे देश में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील की है. दिल्ली, मुंबई, पटना जैसे बड़े शहरों में छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. आंदोलन की मुख्य मांग अब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है. सोनम वांगचुक के अनशन खत्म होने के बावजूद CJP का प्रदर्शन जारी रहेगा.

11:08:01 PM

राजीव चौक, मंडी हाउस समेत कुल 18 मेट्रो स्टेशन कल सुबह 7.30 बजे से रहेंगे बंद

डीएमआरसी के मुताबिक, राजीव चौक, मंडी हाउस समेत कुल 18 मेट्रो स्टेशन कल सुबह 7.30 बजे से से बंद रहेंगे.

10:51:20 PM

सोमवार को सीजेपी के समर्थन में जंतर-मंतर आ सकती हैं ममता बनर्जी

ममता बनर्जी सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को समर्थन देने जंतर-मंतर आ सकती हैं.

09:56:55 PM

बारिश के बीच, पुणे में छात्र और अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर निकाला मार्च

बारिश के बीच, पुणे में छात्र और अलग-अलग क्षेत्रों के लोगो ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर मार्च निकाला.

08:04:50 PM

NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त

जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट के बीच मोदी सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है.

06:37:29 PM

NTA में आज होंगे बड़े सुधार, रात 8 बजे शिक्षा मंत्रालय करेगा ऐलान

शिक्षा मंत्रालय आज रात 8 बजे एनटीए में बड़े सुधारों का ऐलान करेगा.

06:30:04 PM

DMRC ने मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशन को खोला

जंतर-मंतर पर चल रहे सीजेपी के प्रोटेस्ट के बीच डीएमआरसी ने मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन को खोल दिया है.

05:29:00 PM

धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की कंपनियों को पुलिस की सलाह

दिल्ली: धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की कंपनियों को पुलिस की सलाह

04:57:07 PM

धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे: सूत्र

सरकारी सूत्रों के हवाले से खबर है कि सरकार इस बात पर अड़ गई है कि वह धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं लेगी.

04:12:04 PM

CJP प्रतिनिधियों से कल फिर होगी मुलाकात: जेपी नड्डा

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता जेपी नड्डा ने कहा कि कल सीजेपी प्रतिनिधियों से फिर से मुलाकात होगी.

03:59:13 PM

सरकार के पास धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विचार करने के लिए 24 घंटे का समय है: सीजेपी

जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद सीजेपी ने कहा है कि सरकार के पास धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विचार करने के लिए केवल 24 घंटे का समय है.

03:07:36 PM

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के साथ मीटिंग के बाद, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने क्या कहा?

03:06:22 PM

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की हमारी मांग पर कल दोपहर तक का मांगा समय- आशुतोष रांका

02:34:02 PM

सरकार और सीजेपी के बीच बैठक

02:28:33 PM

CJP और केंद्र सरकार के बीच अहम बातचीत शुरू

नई दिल्ली के विट्ठलभाई पटेल हाउस में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधियों और केंद्र सरकार के बीच एक बैठक शुरू हो गई है. यह बातचीत NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच हो रही है और उम्मीद है कि इसमें CJP की मुख्य मांगों पर चर्चा होगी, जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी शामिल है.

01:55:46 PM

'जंतर-मंतर पर होने वाली सभाओं में जाने से बचें...', JNU ने छात्रों के लिए एडवाइजरी की जारी

01:51:38 PM

विरोध प्रदर्शन के बीच न्यू दिल्ली मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

01:36:15 PM

CJP टीम और सरकार के बीच बैठक शुरू

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधिमंडल और सरकार के बीच कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में बैठक शुरू हो गई है. दोनों पक्ष छात्रों के चल रहे आंदोलन और उनकी मुख्य मांगों पर बातचीत कर रहे हैं.

01:00:35 PM

प्रदर्शन को आगे कैसे बढ़ाया जाए, इसका फैसला छात्र नेता करेंगे: सोनम वांगचुक की पत्नी

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की पत्नी, डॉ. गीतांजलि आंग्मो ने कहा कि उन्होंने अपनी भूख हड़ताल तभी खत्म की, जब उन्हें सरकार से लिखित आश्वासन मिला कि प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा, "सरकारी मंत्रियों के साथ बैठक के बाद छात्र नेता तय करेंगे कि प्रदर्शन को आगे कैसे बढ़ाया जाए."

11:30:10 AM

CJP ने प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई

10:59:02 AM

CJP सुबह 11 बजे करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज बाद में केंद्रीय मंत्रियों के साथ होने वाली अपनी तय बैठक से पहले सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी. CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रंका ने कहा, "हम यह साफ करना चाहते हैं कि जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते. प्रधानमंत्री को रात 12:30 बजे एक वीडियो जारी करना पड़ा, जिससे पता चलता है कि दबाव बहुत ज्यादा है."

10:13:30 AM

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक CJP जारी रखेगा अपना विरोध

10:13:16 AM

दिल्ली पुलिस ने गोलीबारी और पत्थरबाजी के दावों को किया खारिज

दिल्ली पुलिस ने आज एक बार फिर सोशल मीडिया पर चल रहे उन दावों को झूठा और गुमराह करने वाला बताया कि जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान उसके जवानों ने गोलीबारी और पत्थरबाज़ी की थी। पुलिस ने लोगों से बिना पुष्टि की गई जानकारी शेयर न करने की अपील की. ​

10:13:06 AM

'एकतरफा मन की बात' करने के बजाय संसद में बयान दें- खड़गे

10:10:04 AM

दिल्ली में आज भी 17 मेट्रो स्टेशन बंद, इंटरचेंज सेवा जारी

जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के मद्देनजर शुक्रवार को भी दिल्ली के 17 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे. हालांकि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी. पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां

10:06:35 AM

जब कार्रवाई की योजना हो, तो कृपया सूचित करें- अरविंद केजरीवाल

10:04:24 AM

पीएम मोदी का देर रात छात्रों के नाम Video संदेश

जंतर मंतर पर चल रहे आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात छात्रों को वीडियो संदेश दिया. पीएम मोदी ने कहा कि पेपर लीक कोई छोटी-मोटी समस्या नहीं है. पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां

10:04:18 AM

सोनम वांगचुक की इन तीन मांगों को पूरा करने के लिए सरकार तैयार, वीडियो जारी कर दी जानकारी

सोनम वांगचुक ने 26 दिन की भूख हड़ताल आज खत्म कर दी. उन्होंने इसके बारे में जानकारी एक वीडियो शेयर कर के दिया है. जिसमें उन्होंने बताया कि सरकार ने उनके कौन से तीन डिमांड्स को पूरा किया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां

10:04:04 AM

सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने का अभिजीत दीपके ने किया स्वागत

लद्दाख के कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने गुरुवार रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अपना 26 दिन लंबा अनशन समाप्त कर दिया. इस पर सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोनम वांगचुक के फैसले का स्वागत किया. पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां

10:03:32 AM

सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद की अपनी भूख हड़ताल खत्म

लद्दाख के कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने नीट यूजी परीक्षा में हुई गड़बड़ियों के खिलाफ 26 दिनों से चला रहा अनशन शुक्रवार को समाप्त कर दिया. पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां

10:00:44 AM

धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग

CJP ने कहा है कि पेपर लीक जैसे मामलों में सख्त कार्रवाई का मतलब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होना चाहिए. पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की कि वह तुरंत यह कदम उठाएं, क्योंकि यही सबसे कड़ी कार्रवाई होगी.

10:00:34 AM

CJP की सरकार से बैठक आज

सूत्रों के मुताबिक, कॉकरेच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधि आज दोपहर 12:30 बजे केंद्र सरकार के मंत्रियों से मिल सकते हैं. यह बैठक देशभर में होने वाले विरोध प्रदर्शन से पहले हो रही है. पार्टी ने NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है.

10:00:22 AM

सोनम वांगचुक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर भरोसा है- पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सरकार से भरोसा मिलने के बाद अपना अनशन खत्म कर दिया है. उन्होंने कहा कि यह फैसला दिखाता है कि वांगचुक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर भरोसा है और वह युवाओं के हित में काम करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को मानते हैं.

09:59:18 AM

CJP जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन जारी