menu-icon
India Daily

पीएम मोदी का देर रात छात्रों के नाम Video संदेश, बोले- पेपर लीक पर आज और सख्त कार्रवाई होगी

जंतर मंतर पर चल रहे आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात छात्रों को वीडियो संदेश दिया. पीएम मोदी ने कहा कि पेपर लीक कोई छोटी-मोटी समस्या नहीं है. देखें वीडियो-

Shilpa Shrivastava
पीएम मोदी का देर रात छात्रों के नाम Video संदेश, बोले- पेपर लीक पर आज और सख्त कार्रवाई होगी
Courtesy: X (@narendramodi)

नई दिल्ली: जंतर मंतर पर चल रहे आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात छात्रों को वीडियो संदेश दिया. पीएम मोदी ने कहा कि पेपर लीक कोई छोटी-मोटी समस्या नहीं है. इससे लाखों छात्रों और उनके माता-पिता को बहुत तकलीफ होती है. उन्होंने साफ कहा कि अब इस मामले में और भी बड़ी तथा सख्त कार्रवाई होने वाली है. प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि कल कैबिनेट बैठक में पेपर लीक के खिलाफ और सख्त कदम उठाने पर चर्चा होगी. 

पीएम मोदी ने छात्रों से कहा, “पेपर लीक से युवाओं का भविष्य प्रभावित होता है.” उन्होंने बताया कि पिछले ढाई महीनों में कई पेपर लीक की घटनाएं हुईं. सरकार ने दोषियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार का सबसे बड़ा फर्ज था कि छात्रों का एक साल बर्बाद न हो. इसलिए बहुत कम समय में करीब 22 लाख छात्रों की परीक्षाएं आयोजित की गईं. 19 तारीख को नतीजे भी जारी कर दिए गए और सफल छात्रों की खुशी की खबरें आ रही हैं. यहां देखें वीडियो-

फास्ट ट्रैक कोर्ट और सख्त सजा:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार सिर्फ सीमित कार्रवाई से संतुष्ट नहीं होगी. उन्होंने बताया कि पेपर लीक के मामलों को तेजी से निपटाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के निर्देश दिए गए हैं. संबंधित विभागों ने रात तक काम करके इसका मसौदा तैयार कर उन्हें सौंप दिया है. पीएम ने कहा कि इस प्रस्ताव में दोषियों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान भी रखा गया है. 

इस मसौदे पर शुक्रवार को कैबिनेट में चर्चा होगी और मंत्रियों के सुझाव के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा. सरकार कोशिश कर रही है कि इस बिल को जल्द से जल्द संसद में पेश कर पास कराया जाए. इसी बीच सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव किया है. वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनीत जोशी को हटाकर पंचायती राज मंत्रालय भेजा गया है. उनकी जगह नरेश पाल गंगवार को नया सचिव बनाया गया है.