BRICS Summit 2026: भारत की मेजबानी में 18वां BRICS Summit 2026 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होगा. भारत ने इस साल BRICS के लिए बिल्डिंग फॉर रिसेलिएंस, इनोवेशन, कॉरपोरेशन, ससटेनेबिलिटी थीम रखी है. इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों के बीच आर्थिक विकास और आपसी सहयोग को मजबूत करना है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तीन दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंच चुके हैं. वह शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. इस बैठक में व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और भारत-रूस संबंध को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है.
BRICS Summit में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी समेत कई देशों के नेता शामिल होंगे. यहां पढ़ें ब्रिक्स को लेकर सभी लेटेस्ट अपडेट.
08:45:10 AM
#WATCH | BRICS Summit | Delhi: On the presence of Iran and UAE in the summit amid tensions in West Asia, Congress leader Salman Khurshid said, "...BRICS is not for India alone. BRICS has to be all 11 countries and the dialogue partners... the convergence of all the countries has… pic.twitter.com/LvlpPQztaT
— ANI (@ANI) September 11, 2026
08:42:36 AM
PM मोदी ने कहा कि BRICS Summit में दुनिया के कल्याण को ध्यान में रखकर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी. उन्होंने अच्छे लोगों से जुड़ने, दोस्ती बनाए रखने और बातचीत के जरिए सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया.
08:42:04 AM
BRICS Summit में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो शामिल होंगे.
08:41:55 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम 7:30 बजे BRICS नेताओं के लिए खास डिनर आयोजित करेंगे. इस दौरान सभी नेता औपचारिक बैठकों से अलग आपस में बातचीत और विचार साझा कर सकेंगे.
08:41:41 AM
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को BRICS Summit 2026 से पहले भारत पहुंच गए हैं. नई दिल्ली में होने वाले इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में दुनिया की कई बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के नेता शामिल होने वाले हैं. पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
08:38:16 AM
राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. 11 सितंबर को सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूल बंद हैं. 12 सितंबर को भारत मंडपम में BRICS नेताओं की अहम बैठकें होंगी, जबकि 13 सितंबर को सम्मेलन का समापन होगा. यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
08:30:00 AM
यह सम्मेलन ऐसे समय हो रहा है जब दुनिया व्यापार, ऊर्जा और सुरक्षा से जुड़ी कई चुनौतियों का सामना कर रही है. भारत तकनीक, व्यापार, टिकाऊ विकास और उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मजबूत भूमिका पर जोर दे सकता है.
08:29:53 AM
भारत की अध्यक्षता के दौरान 25 से ज्यादा शहरों में 350 से अधिक बैठकें और कार्यक्रम आयोजित किए गए. इनमें राजनीति, सुरक्षा, व्यापार, वित्त, संस्कृति और लोगों के बीच सहयोग जैसे विषय शामिल रहे.
08:29:43 AM
भारत की इस साल की थीम है Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability. भारत ने अपनी प्राथमिकताओं में Humanity First यानी इंसानियत को सबसे ऊपर रखने पर जोर दिया है.
08:29:34 AM
भारत ने 1 जनवरी 2026 को चौथी बार BRICS की अध्यक्षता संभाली. इससे पहले भारत 2012, 2016 और 2021 में अध्यक्ष रह चुका है. इस बार सम्मेलन भारत मंडपम, नई दिल्ली में होगा.
08:29:28 AM
BRICS में अब 11 देश शामिल हैं. ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका इसके पुराने सदस्य हैं. मिस्र, इथियोपिया, ईरान, UAE, सऊदी अरब और इंडोनेशिया बाद में इसमें शामिल हुए.
07:56:55 AM
12 सितंबर से नई दिल्ली में दो दिवसीय BRICS Summit 2026 शुरू होगा. इसमें वैश्विक शासन, आपसी सहयोग और जरूरी क्षेत्रों को मजबूत बनाने पर चर्चा होगी. भारत इस साल BRICS की अध्यक्षता कर रहा है.