menu-icon
India Daily

LIVE Assembly Election Results 2026 LIVE Updates: बंगाल से तमिलनाडु तक मतगणना शुरू, किसके सिर सजेगा ताज आज होगा फैसला

Assembly Election Results 2026 LIVE Updates: आज का दिन पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, केरल, तमिलनाडु और असम के लिए बेहद ही अहम है. आज इन जगहों पर वोटों की गिनती की जाएगी और शाम तक यह साफ हो जाएगा कि कौन-सी पार्टियां सरकार बनाएंगी.

Shilpa Shrivastava
Assembly Election Results 2026 LIVE Updates: बंगाल से तमिलनाडु तक मतगणना शुरू, किसके सिर सजेगा ताज आज होगा फैसला
Courtesy: Pinterest

Assembly Election Results 2026 LIVE Updates: आज का दिन पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, केरल, तमिलनाडू और असम के लिए बेहद ही अहम है. आज इन जगहों पर वोटों की गिनती की जाएगी और शाम तक यह साफ हो जाएगा कि कौन-सी पार्टियां सरकार बनाएंगी. आज बंगाल पर खास नजर रहेगी, क्योंकि यहां पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) और BJP के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. बीजेपी के लिए बंगाल इसलिए भी अहम है, क्योंकि यहां पर बीजेपी पहले कभी नहीं जीती है. 

तमिलनाडु की बात करें तो यहां पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है. यहां पर एक्टर विजय की पार्टी पहली बार चुनाव में उतरी है. वहीं, यहां पर सत्ताधारी DMK ने कांग्रेस और DMDK के साथ गठबंधन किया है, जबकि AIADMK ने BJP और PMK के साथ हाथ मिलाया है. असम में BJP लगातार तीसरी बार जीतने की उम्मीद कर रही है. केरल में लेफ्ट फ्रंट (LDF) लगातार पांचवीं बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है. हालांकि, इस बार कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF इस पार्टी को कड़ा मुकाबला दे रहा है. पुडुचेरी में मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी की पार्टी AINRC चौथी बार सत्ता में आने का लक्ष्य लेकर चल रही है.

08:03:43 AM

विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू

जोरहाट में एक काउंटिंग सेंटर के बाहर असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है.

08:00:56 AM

तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतगणना- मनोज कुमार अग्रवाल

पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना पर कहा, "सभी जगह हमारी समान व्यवस्थाएं हैं. तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है. कोई समस्या नहीं है."

07:56:50 AM

बंगाल को भारत के साथ चलना पड़ेगा- दिलीप घोष

खड़गपुर से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा, "लोगों ने जिस भरोसे के साथ वोट दिया है वो पूरा होगा. बंगाल को भारत के साथ चलना पड़ेगा, बांग्लादेश की तरफ नहीं जाएगा."

07:43:53 AM

हम निश्चित तौर पर जीत रहे हैं- सनी जोसेफ

केरल कांग्रेस अध्यक्ष और पेरावुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सनी जोसेफ ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना पर कहा, "हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी जीत होगी। हम निश्चित तौर पर जीत रहे हैं."

07:39:00 AM

आसनसोल साउथ विधानसभा सीट से भाजपा सुनामी आने वाली है- अग्निमित्रा पॉल

उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "सुनामी आने वाली है। बंगाल की जनता ने 92% वोट देकर सुनामी बुलाई है..."

07:36:26 AM

जनता ने NDA को ज्यादा वोट दिए हैं- प्रद्युत बोरदोलोई

दिसपुर विधानसभा सीट से BJP उम्मीदवार प्रद्युत बोरदोलोई ने कहा, "वोटों की गिनती अब बहुत जल्द शुरू होने वाली है. आप पूरे असम में महसूस कर सकते हैं कि लोगों ने BJP और BJP-लीड वाले NDA को भारी वोट दिया है."

07:35:06 AM

हम क्या युद्ध करने आए हैं?- शशि पांजा

श्यामपुकुर विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार शशि पांजा ने कहा, "हम लोग कागज लाते हैं जिसमें नतीजे लिखते हैं. ये चुनाव का काम है."

07:34:01 AM

भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में काउंटिंग सेंटर के बाहर भारी सुरक्षा तैनात

भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के सखावत मेमोरियल गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल में काउंटिंग सेंटर के बाहर भारी सुरक्षा तैनात है.

07:30:36 AM

कोलकाता में मुख्य चुनाव अधिकारी के ऑफिस के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात

07:29:49 AM

बेवजह हंगामा कर रहे हैं- BJP काउंटिंग एजेंट

BJP के एक काउंटिंग एजेंट का ने कहा, "उनके पास ID कार्ड नहीं हैं. हमने अपने ID कार्ड पहने हुए हैं. वे बेवजह हंगामा कर रहे हैं. BJP पश्चिम बंगाल और भवानीपुर में भी बहुमत से जीत रही है..."

07:28:52 AM

TMC और BJP के काउंटिंग एजेंटों के बीच बहस

वानीपुर विधानसभा क्षेत्र के सखावत मेमोरियल स्कूल में काउंटिंग सेंटर के बाहर TMC और BJP के काउंटिंग एजेंटों के बीच बहस हो गई.

07:28:07 AM

वीडियो चेन्नई में DMK हेडक्वार्टर अन्ना अरिवालयम 

07:28:00 AM

शांतिपूर्ण मतदान हुआ है- विकासरंजन भट्टाचार्य

पश्चिम बंगाल: जादवपुर विधानसभा क्षेत्र से CPI-M उम्मीदवार विकासरंजन भट्टाचार्य ने कहा, "शांतिपूर्ण मतदान हुआ है... हमें उम्मीद है कि इस बार वामपंथ अच्छा करेगी."

06:55:23 AM

सतर्क रहें, नजर रखें: तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी

Mamta Banerjee India Daily
Mamta Banerjee India Daily X

06:49:55 AM

पुडुचेरी के मोतीलाल नेहरू गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम 

06:49:42 AM

चेन्नई के लोयोला कॉलेज में बनाए गए काउंटिंग सेंटर पर भारी सुरक्षा व्यवस्था

06:49:28 AM

तमिलनाडु में त्रिकोणीय मुकाबला

तमिलनाडु में इन तीन पक्षों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है, जिसमें कांग्रेस और DMDK के साथ सत्ताधारी DMK गठबंधन, BJP और PMK के साथ AIADMK गठबंधन और अभिनेता विजय की नई पार्टी, तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) शामिल हैं.

06:49:13 AM

बंगाल में रिकॉर्ड मतदान और पुनर्मतदान

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों में 92.47% की हाई वोटिंग दर्ज की गई. कहा जा रहा है कि यह आजादी के बाद से सबसे ज्यादा है. वहीं, चुनाव आयोग ने अनियमितताओं के कारण 15 बूथों पर पुनर्मतदान का आदेश दिया, जिसमें 11 मगराहाट पश्चिम में और 4 डायमंड हार्बर में मौजूद थे.

06:48:59 AM

बंगाल में तृणमूल कांग्रेस बनाम BJP

सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चिंतित है. इस प्रक्रिया के तहत 89 लाख मतदाताओं को हटा दिए गए हैं. यह कुल मतदाताओं का लगभग 11.6% है. यह 2021 में TMC की जीत के अंतर से भी ज्यादा है. 

06:48:43 AM

सुबह 8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग

आज सुबह 8 बजे से पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, केरल, तमिलनाडू और असम में काउंटिंग शुरू हो जाएगी.