menu-icon
India Daily

गर्मियों की छुट्टियों को बनाएं मजेदार, भारत में घूमने के लिए 8 सबसे ठंडे और मनमोहक जगह

गर्मी के मौसम में भारत के मैदानी इलाकों में पारा 40 डिग्री पार कर जाता है, ऐसे में लोग ठंडी जगहों की तलाश में निकल पड़ते हैं. यहां हम बता रहे हैं 8 ऐसी शानदार जगहें जहां गर्मियों में तापमान 5 से 25 डिग्री के बीच रहता है.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
गर्मियों की छुट्टियों को बनाएं मजेदार, भारत में घूमने के लिए 8 सबसे ठंडे और मनमोहक जगह
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: देश में गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है और लोग एसी कमरों से बाहर निकलने से कतराते हैं. लेकिन पहाड़ों की ठंडी हवाएं और हरियाली अभी भी मौजूद हैं. अगर आप छुट्टियों का प्लान बना रहे हैं तो इन ठंडी जगहों पर नजर डालिए. ये 8 स्थान न सिर्फ मौसम से राहत देते हैं बल्कि एडवेंचर, सुकून और खूबसूरत नजारों का खजाना भी हैं. दिल्ली, मुंबई या बैंगलोर से पहुंचना आसान है और यहां का अनुभव जीवन भर याद रहेगा.

तीर्थन वैली: हिमालय की छिपी हुई शांति

हिमाचल प्रदेश में ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के पास बसी तीर्थन वैली अभी भी कम भीड़ वाली जगह है. गर्मियों में यहां तापमान 10 से 25 डिग्री के बीच रहता है. नदी पार करना, ट्रेकिंग और रॉक क्लाइंबिंग जैसी गतिविधियां यहां का मजा दोगुना कर देती हैं. दिल्ली से सिर्फ एक रात की यात्रा में पहुंच सकते हैं. शांत वादियां और साफ हवा गर्मी भूलने के लिए काफी हैं.

चेरापूंजी: झरनों और हरियाली का स्वर्ग

मेघालय का चेरापूंजी नेचर लवर्स के लिए सपनों जैसा है. गर्मियों में तापमान 15 से 23 डिग्री तक रहता है. यहां के झरने, लिविंग रूट ब्रिज और छोटे गांवों की सादगी दिल छू लेती है. बारिश के बावजूद हरियाली ऐसी कि मन प्रसन्न हो जाता है. परिवार के साथ या दोस्तों के ग्रुप में घूमने के लिए आदर्श जगह, जहां प्रकृति का हर रंग नजर आता है.

चाय बागानों की शांत वादियां

तमिलनाडु के नीलगिरी में बसा कुन्नूर चाय के बागानों के लिए मशहूर है. गर्मियों में यहां मौसम 20 से 25 डिग्री के आसपास रहता है. नीलगिरी माउंटेन रेलवे की सैर और चाय बागानों में टहलना कमाल का लगता है. शांत रिजॉर्ट में बैठकर प्रकृति का नजारा लेना भी मजेदार है. दक्षिण भारत से आने वालों के लिए आसान और किफायती विकल्प.

तवांग: बौद्ध मठों और ठंडी वादियों का आकर्षण

अरुणाचल प्रदेश का तवांग अपनी मठों और प्राकृतिक दृश्यों से जाना जाता है. गर्मियों में तापमान 5 से 21 डिग्री तक रहता है. फोटोग्राफी और नेचर लवर्स के लिए यह जगह स्वर्ग है. ठंडी हवाएं और बर्फीले पहाड़ गर्मी को दूर भगा देते हैं. एडवेंचर और आध्यात्मिक शांति दोनों यहां मिलती हैं.

 कसोल: बैकपैकर्स का पसंदीदा ठिकाना

कुल्लू घाटी का छोटा सा गांव कसोल ट्रेकर्स और बैकपैकर्स का फेवरेट है. गर्मियों में तापमान 18 से 25 डिग्री रहता है. मणिकरण गुरुद्वारा, पार्वती नदी और खीरगंगा ट्रेक यहां के मुख्य आकर्षण हैं. भारतीय और विदेशी पर्यटक यहां खूब आते हैं. कैफे कल्चर और नेचर वॉक का मजा अलग ही है.

औली: स्कीइंग और हरियाली का मेल

उत्तराखंड का औली गर्मियों में भी ठंडक देता है. तापमान 25 डिग्री से कम रहता है. हरे जंगल और बर्फ से ढके पहाड़ गर्मी को भुला देते हैं. रोपवे की सैर और ट्रेकिंग यहां लोकप्रिय हैं. परिवार के साथ या अकेले, प्रकृति का यह खूबसूरत कोना मन मोह लेता है. 

मिरिक: परिवार के लिए परफेक्ट हिल स्टेशन

पश्चिम बंगाल का मिरिक परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए बेहतरीन है. गर्मियों में तापमान 10 से 20 डिग्री रहता है. मिरिक लेक, ऑरेंज ऑर्चर्ड, चाय बागान और बुंगकुलुं यहां के मुख्य पॉइंट हैं. शांत वातावरण और सुंदर दृश्य छुट्टियां यादगार बना देते हैं.

गंगटोक: सिक्किम की शांत राजधानी

सिक्किम की राजधानी गंगटोक शांति और प्राकृतिक सुंदरता से भरी है. गर्मियों में तापमान 25 डिग्री से कम रहता है. यहां की सैर, लोकल खाना और आसपास की जगहें घूमना मजेदार है. हिमालय के नजारे और साफ हवा मन को सुकून देती है. ठंडी छुट्टियों के लिए शानदार विकल्प.