LPG बचाने के लिए याद कर लें ये खास टिप्स, लंबे समय तक चलेगा सिलेंडर


Shanu Sharma
11 Mar 2026

होटल और रेस्तरां बंद

    अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव का असर अब साफ दिख रहा है. बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई जैसे बड़े शहरों में कई होटल और रेस्तरां बंद होने की कगार पर हैं.

सिलेंडर की डिमांड बढ़ी

    घरेलू एलपीजी सिलेंडर की डिमांड बढ़ने से सरकार ने रिफिल बुकिंग का न्यूनतम इंतजार 21 दिनों से बढ़ाकर 25 दिनों कर दी है.

सबसे कारगर तरीके

    ऐसे समय पर पैनिक होने के बजाए समझदारी के साथ एक्शन लेने से आप मुसीबत से बच सकते हैं. आइए जानते हैं सबसे कारगर तरीके जो रोजमर्रा की कुकिंग में गैस बचाने में मदद करेंगे.

मध्यम आंच पर ही खाना बनाएं

    तेज आंच जल्दी खाना पकाने का भ्रम देती है, लेकिन ज्यादातर चीजें मीडियम फ्लेम पर ही अच्छे से पक जाती हैं. तेज आंच से गैस बर्बाद होती है और सिलेंडर जल्दी खाली हो जाता है. हमेशा मध्यम आंच चुनें, खाना भी अच्छा बनेगा और गैस भी बचेगी.

प्रेशर कुकर को बनाएं दोस्त

    दाल, चावल, सब्जी या राजमा जैसी चीजें प्रेशर कुकर में बनाना गैस बचाने का सबसे बेहतरीन तरीका है. कुकर में खाना जल्दी पकता है, जिससे गैस और समय दोनों की बचत होती है. जहां संभव हो, कुकर का इस्तेमाल जरूर करें.

पहले सब तैयारी कर लें

    कई लोग गैस जलाकर फिर सब्जी काटते हैं, मसाले तैयार करते हैं. इससे बेकार में गैस जलती रहती है. बेहतर है कि सब कुछ पहले से काट-छांट लें, फिर गैस जलाएं. यह छोटा बदलाव महीने में काफी गैस बचा सकता है.

पहले से भिगो लें

    जिन दालों या अनाज को पकने में ज्यादा समय लगता है, उन्हें 2-4 घंटे या रातभर पानी में भिगोकर रखें. भिगोने से वे जल्दी गल जाते हैं और गैस पर कम समय लगता है.

इंडक्शन का सहारा लें

    एलपीजी महंगी हो रही है, तो हल्की कुकिंग जैसे चाय बनाना, दूध उबालना या रोटी सेंकने के लिए इंडक्शन चूल्हा इस्तेमाल करें. इंडक्शन पर चीजें तेज गर्म होती हैं और गैस की खपत बिल्कुल नहीं होती.

तापमान पर लाकर खाना पकाएं

    फ्रिज से सीधे निकालकर सब्जी या दाल गैस पर न रखें. उन्हें 15-20 मिनट बाहर रखें ताकि वे कमरे के तापमान पर आ जाएं. ठंडी चीजें गर्म होने में ज्यादा गैस खाती हैं, इससे बचाव करें.

More Stories