menu-icon
India Daily

Heatwave alert: आसमान से बरस रही आग, अगर लग जाए लू तो क्या करें, क्या न करें? पढ़ें सबकुछ

Heatwave Remedies: चिलचिलाती तपती गर्मी के कारण हीट या सन स्ट्रोक या लू लगने का खतरा मंडराता रहता है. ऐसे में इन टिप्स को फॉलो करके आप लू से राहत पा सकते है.

India Daily Live
Heatwave alert: आसमान से बरस रही आग, अगर लग जाए लू तो क्या करें, क्या न करें? पढ़ें सबकुछ
Courtesy: Freepik

Heatwave Health Tips: दिल्ली, मध्य प्रदेश जैसे कई राज्यों में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. एनसीआर में मौसम केंद्रों ने 46 डिग्री सेल्सियस तापमान से ज्यादा दर्ज किया गया है. इस कारण अधिकारियों ने शुक्रवार तक रेड अलर्ट जारी कर दिया है. चिलचिलाती तपती गर्मी के कारण हीट या सन स्ट्रोक या लू लगने का खतरा मंडराता रहता है. 

अगर लू लगने पर सही इलाज न हो तो यह आपके सेहत के लिए जानलेवा हो सकता है. ऐसे में अपनी और अपने परिवार की सेहत को खास ख्याल रखने के लिए आइए जानते हैं हीटवेव के दौरान क्या करें और क्या न करें. 

प्याज का जूस

लू से बचने के लिए प्याज का जूस बेहद फायदेमंद माना जाता है. इस वजह से गर्मियों में प्याज खाने के लिए कहा जाता है. अपनी डेली डाइट में कच्चा प्याज शामिल कर हीटवेव से राहत पा सकते हैं. इसके अलावा प्याज का जूस हाथ, पैरों के तलवों और कानों के पीछे लगाने शरीर को ठंडक मिलती है. 

सौंफ का पानी

रात को सोने से पहले सौंफ को पानी में  भिगों लें उसके बाद अगले दिन इसे पिएं. ऐसे करने से आपको लू से राहत मिल सकती है. बता दें, सौंफ बेहद अच्छा माउथ फ्रेशनर होता है इसके साथ पाचन तंत्र में भी बहुत फायदेमंद हैं. 

धनिया-पुदीने का जूस

हीटवेव से बचने के लिए धनिया-पुदीने का जूस का जूस बेहद लाभकारी साबित हो सकती है. कभी आपको लू लग जाए तो धनिया और पुदीने का जूस में थोड़ी चीनी मिलाकर पीए.

प्रोटीन का सेवन न करें 

गर्मी में हीट वेव के दौरान ज्यादा मात्रा में प्रोटीन का सेवन न करें. इसके अलावा बासी खाना न खाए. इससे आपको लू लगने से बच सकते हैं. 

दोपहर में बाहर न जाएं

दोपहर में करीब 12 बजे के बाद धूप में बचे. अगर आप बाहर जाते हैं तो छाता, टोपी, चशमा जरूर कैरी करें. ऐसा करने से आप लू से बच सकते हैं. 

डिस्क्लेमर: यह खबर इंटरनेट पर उपलब्ध सामान्य जानकारियों पर आधारित है. विस्तृत जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह जरूर लें.