दुनिया के अधिकतर देशों में रमजान का त्योहार शुरु हो चुका है. कहीं 18 तो कुछ देशों में 19 फरवरी से इस पाक महीने को मनाया जा रहा है. सऊदी अरब, यूएई और भारत समते कई देशों के मुस्लिम लोगों ने रोजा रखना भी शुरू कर दिया है. हालांकि अभी भी कुछ देश ऐसे हैं जहां रमजान की शुरुआत नहीं हुई है.
फिजी और न्यूजीलैंड में चांद ना दिखने की वजह से अभी रमजान शुरू नहीं हुआ है. मिल रही जानकारी के मुताबिक 20 फरवरी से इन दो देशों में रमजान मनाया जाएगा. इस बात की घोषणा न्यूजीलैंड और फिजी के मुस्लिम संगठनों द्वारा किया गया है.
न्यूजीलैंड में फेडरेशन ऑफ इस्लामिक एसोसिएशंस ऑफ न्यूजीलैंड और फिजी मुस्लिम लीग ने कहा कि 18 फरवरी को रमजान का चांद नजर नहीं आया है. जिसकी वह से यह त्योहार इन दोनों देशों में 20 फरवरी से मनाया जाएगा. दोनों देशों की ओर से कहा गाय कि किसी भी हाल में यहां 18 फरवरी को चांद दिखाई देना संभव नहीं था. खुली आंखों को छोड़ दूरबीन से भी ऐसा संभव नहीं था. हालांकि रमजान हमेशा धार्मिक मान्यताओं के अनुसान चांद दिखने के बाद से ही शुरु होता है. ऐसे में दोनों देशों ने यह निर्णय लिया.
सऊदी अरब, कुवैत और अफगानिस्तान समेत कई देसों ने 18 फरवरी को पहला रोजा रखा. हालांकि भारत, ओमान, पाकिस्तान समेत कई अन्य देशों में 19 फरवरी से इस त्योहार की शुरुआत हुई. सभी देशों ने चांद देखने के बाद इसकी शुरुआत की. खगोलीय स्थिति के कारण कई बार अलग-अलग देशों रमजान अलग-अलग तारीख से शुरू होता है और अंत में ईद का त्योहार भी अलग-अलग तारीखों पर मनाया जाता है.
रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवा महीने में आता है. इस महीने को सबसे पाक महीना कहा जाता है, जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे महीने दिन भर का उपवास रखते है और शाम में इफ्तार करते हैं. इसके बाद ईद के साथ इस महीने का अंत होता है. इस खास त्योहार को मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार बताया जाता है.