साइंस की दुनिया में एलियंस को लेकर अक्सर कई दावे किए जाते हैं. कई फिल्मों में भी एलियंस के बारे में दिखाया गया है. बड़े-बड़े देशों के वैज्ञानिक अभी भी इसके खोज में हैं. हालांकि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने एक पॉडकास्ट में एलियांस पर अजीब जवाब देते हुए पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खिंचा है.
जब उस इंटरव्यू के दौरान उनसे यह पूछा गया कि एलियंस क्या होता है तो उन्होंने कहा कि वे सच हैं लेकिन मैंने नहीं देखा. इतना ही उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि एलियंस हमें यानी इंसानों को कंट्रोल करते हैं. फिर क्या उनका यह क्लिप सोसल मीडिया पर तेजी से फैल गए. आज के हमारे इस वीडियो में आप बाराक ओबामा के इन दावों को देख सकते हैं.