Monsoon Health Tips: बारिश का मौसम आते ही बीमारी का खतरा कई गुना बढ़ गया है. इस मौसम में बड़े तो बीमार होते ही हैं लेकिन नन्हें बच्चे आसानी से बीमार हो जाते हैं. बरसात में गंदा पानी की वजह से बीमारी का खतरा और बढ़ जाता है. ऐसे में शिशु की सेहत को लेकर काफी सतर्क रहना चाहिए. मानसून में नमी की वजह से वायरस और बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं जिसकी वजह से कई बीमारियों का सामना करना पड़ जाता है.
इसलिए इस मौसम में नवजात शिशुओं और बच्चों को ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है. अगर आप भी बारिश के मौसम में बच्चों की हेल्थ को लेकर टिप्स की तलाश में हैं तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें. क्योंकि यहां हम आपको नवजात शिशुओं के हेल्थ से जुड़े टिप्स के बारे में बताएंगे.
एक्सपर्ट के अनुसार, बच्चों को बीमारी से बचाने के लिए टीका लगवाएं. टीका लगवाने से शिशु को फ्लू, निमोनिया और सांस से जुड़ी इंफेक्शन से बच सकते हैं. बच्चों के आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखें. मच्छरों से उनकी रक्षा करें. इसके साथ सभी जरूरी टीका नवजात शिशुओं को लगाएं.
बारिश के मौसम में पानी और खाने से जुड़ी बीमारी बढ़ जाती है. इसलिए हमेशा बच्चों को पानी उबालकर पिलाएं. इसके साथ बाहर का खाना न खाने दें. क्योंकि बाहर की चीजों से बीमारी का खतरा हो सकता है. ऐसे हमेशा नन्हें बच्चों को घर पर ताजा बना खाना खिलाएं.
शिशु को ब्रेस्टफीडिंग से एंटीबॉडीज मिलती है जिससे उनकी इम्युनिटी बढ़ती है. यह शिशु को वायरस के इंफेक्शन से बचा सकता है. पहले छह महीने बच्चों को केवल ब्रेस्टफीड करवाना चाहिए. इससे बच्चे की गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इंफेक्शन और सांस से जुड़ी जैसे कई बीमारी से प्रोटेक्ट करता है.
बारिश के मौसम में मच्छर बढ़ जाते हैं. मच्छरों की वजह से डेंगू और मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी का खतरा होता है. ऐसे में नवजात शिशुओं और बच्चों को मच्छर से बचाने के लिए मच्छरदानी, खिड़कियों पर जाली लगाएं. इसके साथ मॉस्क्विटो रिपेलेंट क्रीम का भी इस्तेमाल करें.
Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.