menu-icon
India Daily

Eid al-Adha 2025: इस बकरीद पर मिठास के साथ रखें सेहत का ख्याल, ट्राई करें ये 5 हेल्दी डिजर्ट्स

बकरीद (ईद-उल-अजहा) के लोग नमाज अदा करके कुर्बानी करते हैं और फिर परिवार, दोस्तों और गरीबों के साथ मिलकर दावत का आनंद लेते हैं. इस बार क्यों न कुछ हेल्दी और आसान डिजर्ट्स ट्राई कर सकते हैं

princy
Edited By: Princy Sharma
Eid al-Adha 2025: इस बकरीद पर मिठास के साथ रखें सेहत का ख्याल, ट्राई करें ये 5 हेल्दी डिजर्ट्स
Courtesy: Pinterest

Eid al-Adha 2025: बकरीद (ईद-उल-अजहा) का त्योहार मुसलमानों के लिए एक बेहद अहम और पवित्र दिन होता है. यह त्योहार हजरत इब्राहीम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है. हर साल इस्लामी कैलेंडर के 12वें महीने 'जिल-हिज्जा' की 10वीं तारीख को इसे मनाया जाता है. इस साल भारत में बकरीद 7 जून 2025 को मनाई जाएगी.

इस दिन लोग नमाज अदा करके कुर्बानी करते हैं और फिर परिवार, दोस्तों और गरीबों के साथ मिलकर दावत का आनंद लेते हैं. बकरीद की दावत बिना मिठाई के अधूरी मानी जाती है, लेकिन इस बार क्यों न कुछ हेल्दी और आसान डिजर्ट्स ट्राई किए जाएं जो स्वादिष्ट भी हों और सेहतमंद भी? यहां हम आपको कुछ खास और हेल्दी डिजर्ट्स बता रहे हैं, जिन्हें आप इस बकरीद पर बना सकते हैं. 

डेट्स और नट्स के एनर्जी बाइट्स 

यह डिजर्ट बिना पकाए या सेंके तैयार हो जाता है. इसमें सिर्फ खजूर, बादाम या अखरोट, थोड़ा दालचीनी पाउडर और चुटकीभर नमक मिलाएं. इन सभी को मिक्स करके छोटे-छोटे बॉल्स बना लें और फ्रिज में रखें. यह मिठाई फाइबर और हेल्दी फैट्स से भरपूर होती है.

नारियल वाले राइस पुडिंग 

अगर आप डेयरी से दूर रहना चाहते हैं तो यह नारियल दूध वाली खीर एक बेहतरीन ऑप्शन है. ब्राउन राइस को हल्के नारियल दूध में पकाएं, इसमें इलायची, किशमिश और बादाम डालें. मीठा करने के लिए थोड़ी सी खजूर या मेपल सिरप का इस्तेमाल करें.

चिया सीड पुडिंग

यह एक सुपरहेल्दी डिजर्ट है जो ओमेगा-3, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. चिया सीड्स को बादाम दूध, गुलाब जल और इलायची के साथ मिक्स करें. इसे रातभर फ्रिज में रखें और सर्व करने से पहले ऊपर से अनार के दाने और खजूर डालें.

ग्रीक योगर्ट पारफे

ये डिजर्ट प्रोटीन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. बिना शक्कर वाले ग्रीक योगर्ट की लेयर बनाएं, उसके ऊपर ताजे फल जैसे स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और पिस्ता डालें। ऊपर से थोड़ा सा शहद टपकाएं. चाहें तो मौसमी फल भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

बेक्ड स्टफ्ड एप्पल

अगर आप कुछ गर्म और दिल को छू जाने वाला डिजर्ट चाहते हैं तो ये ट्राई करें. एक सेब को बीच से खोखला करें और उसमें किशमिश, बादाम, दालचीनी और थोड़ा सा शहद भरें. फिर उसे बेक करें जब तक वह नरम हो जाए. अगर सेब पहले से मीठे हैं तो शहद की जरूरत नहीं.