menu-icon
India Daily

क्या आप भी फेंक देते हैं चुकंदर के छिलके? सर्दियों में ऐसे करें यूज, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

क्या आप भी चुकंदर के छिलके फेंक देते हैं? ऐसा करके आप सेहत और सुंदरता का खजाना गंवा रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, चुकंदर आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, फोलेट, विटामिन C, बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है.

princy
Edited By: Princy Sharma
क्या आप भी फेंक देते हैं चुकंदर के छिलके? सर्दियों में ऐसे करें यूज, शरीर को मिलेंगे कई फायदे
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: क्या आप भी चुकंदर के छिलके बिना सोचे-समझे फेंक देते हैं? अगर हां, तो आप एक ऐसे प्राकृतिक खजाने से वंचित रह रहे हैं जो आपकी सेहत और सुंदरता दोनों को निखार सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि चुकंदर के छिलके जिस गहरे बैंगनी रंग की बाहरी परत को हम अक्सर कूड़ेदान में फेंक देते हैं. वास्तव में आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, फोलेट, विटामिन सी, बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं. 

दरअसल, ये छिलके चुकंदर से भी ज्यादा पौष्टिक होते हैं और आपको ऊर्जावान महसूस कराने और प्राकृतिक रूप से चमकदार दिखने में मदद कर सकते हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक चुकंदर के छिलके प्रकृति का यह दिखाने का तरीका हैं कि कुछ भी बेकार नहीं है. इनमें नाइट्रेट्स और बीटालेन जैसे शक्तिशाली यौगिक होते हैं, जिनका आपके शरीर और त्वचा पर अद्भुत प्रभाव पड़ता है.

शरीर में एनर्जी 

चुकंदर के छिलकों में मौजूद प्राकृतिक नाइट्रेट ब्लड वेसल्स को खोलने में मदद करते हैं, जिससे मांसपेशियों में ऑक्सीजन का प्रवाह बेहतर होता है. इससे आपकी सहनशक्ति बढ़ती है और आप पूरे दिन ऊर्जावान बने रहते हैं.

हेल्दी हार्ट

चुकंदर के छिलकों के पानी का नियमित सेवन ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और आपके हृदय को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है.

मस्तिष्क की कार्यक्षमता बढ़ाता है 

बेहतर रक्त संचार का मतलब है मस्तिष्क में ज्यादा ऑक्सीजन पहुंचना, जिससे एकाग्रता, याददाश्त और मानसिक सतर्कता में सुधार होता है.

पाचन में सहायक 

फाइबर से भरपूर चुकंदर के छिलके आपके पाचन तंत्र को मजबूत रखते हैं, कब्ज से बचाते हैं और आपकी आंतों को साफ करने में मदद करते हैं.

शरीर को डिटॉक्स 

ये छिलके लिवर के कार्य में सहायक होते हैं और शरीर से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं, जिससे आप प्राकृतिक रूप से तरोताजा और डिटॉक्स होते हैं.

पोषक तत्व मौजूद 

चुकंदर के छिलके में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मात्रा में होती है. हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाकर एनीमिया से लड़ते हैं और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं.

त्वचा के लिए फायदेमंद

डिटॉक्सिफिकेशन और बेहतर रक्त प्रवाह आपके चेहरे पर गुलाबी चमक लाता है, जिससे आपकी त्वचा स्वस्थ और चमकदार दिखती है.

कैसे करें इस्तेमाल

  • चाय/काढ़ा: चुकंदर के छिलकों को पानी में उबालें, छान लें और डिटॉक्स चाय की तरह पिएं.
  • स्मूदी: अतिरिक्त पोषक तत्वों के लिए इन्हें अपनी सुबह की स्मूदी में फलों के साथ मिलाएं.
  • फेस पैक: छिलकों को पीसकर दही या बेसन में मिलाएं. तुरंत प्राकृतिक चमक के लिए अपने चेहरे पर लगाएं.

Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.