menu-icon
India Daily

RRB NTPC CBT: 10 जुलाई को होगी एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती की सीबीटी-2 परीक्षा, लाखों उम्मीदवार होंगे शामिल; जानें कब आएगी सिटी स्लिप

रेलवे भर्ती बोर्ड ने NTPC ग्रेजुएट भर्ती की CBT-2 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है. परीक्षा 10 जुलाई 2026 को आयोजित होगी. CBT-1 में सफल उम्मीदवारों के लिए यह अहम मौका है.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
RRB NTPC CBT: 10 जुलाई को होगी एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती की सीबीटी-2 परीक्षा, लाखों उम्मीदवार होंगे शामिल; जानें कब आएगी सिटी स्लिप
Courtesy: Pinterest

RRB NTPC CBT-2: लाखों युवाओं की उम्मीदें और सपने एक बार फिर परीक्षा हॉल की ओर बढ़ रहे हैं. रेलवे भर्ती बोर्ड ने NTPC ग्रेजुएट स्तर की CBT-2 परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया है, जिससे पूरे देश में तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के बीच हलचल मच गई है.  कई महीनों की मेहनत अब आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई है. 10 जुलाई 2026 को होने वाली इस परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों के मन में उत्साह के साथ चिंता भी है.

एग्जाम सिटी स्लिप कब आएगी?

आरआरबी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले सभी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर एग्जाम सिटी स्लिप और परीक्षा तिथि का लिंक सक्रिय हो जाएगा. साथ ही SC/ST उम्मीदवार ट्रैवल अथॉरिटी भी डाउनलोड कर सकेंगे. समय रहते सिटी चेक कर लें और तैयारी के हिसाब से प्लान बनाएं.

एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख

एडमिट कार्ड परीक्षा से सिर्फ 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे. उम्मीदवारों को उसी आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके ई-कॉल लेटर डाउनलोड करना होगा जहां सिटी स्लिप जारी होगी. बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा.

आधार बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य

परीक्षा केंद्र पर आधार लिंक्ड बायोमेट्रिक सत्यापन जरूरी होगा. उम्मीदवार मूल आधार कार्ड या ई-वेरिफाइड आधार का प्रिंटआउट साथ लेकर जाएं. पहले से अपना आधार अनलॉक करवा लें और UIDAI पोर्टल पर स्थिति जांच लें ताकि परीक्षा के दिन कोई परेशानी न हो.

फर्जी दलालों से रहें सावधान

आरआरबी ने सभी उम्मीदवारों को चेतावनी दी है कि नौकरी दिलाने का झांसा देने वाले फर्जी एजेंटों और दलालों से पूरी तरह दूर रहें. भर्ती पूरी तरह परीक्षा और मेरिट के आधार पर होगी. कोई सिफारिश या अवैध साधन काम नहीं आएगा. सिर्फ आधिकारिक आरआरबी वेबसाइटों पर ही भरोसा करें.