menu-icon
India Daily

UFO FILES: क्या धरती पर आ चुके हैं एलियंस? अमेरिका ने फिर जारी किए सबूत, फुटेज में दिखा उड़ता हुआ इंसान

अमेरिकी रक्षा विभाग ने UFO यानी UAP से जुड़ी 200 से अधिक फाइलें सार्वजनिक की हैं. इन जारी हुए नए वीडियो और दस्तावेजों में आसमान में उड़ती रहस्यमयी वस्तुएं दिखाई गई हैं.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
UFO FILES: क्या धरती पर आ चुके हैं एलियंस? अमेरिका ने फिर जारी किए सबूत, फुटेज में दिखा उड़ता हुआ इंसान
Courtesy: X

अमेरिका में UFO यानी रहस्यमयी उड़ने वाली वस्तुओं को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है. अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने अब 50 से ज्यादा नए वीडियो, ऑडियो रिकॉर्डिंग और कई दस्तावेज जारी किए हैं. इन फाइलों में ऐसी वस्तुएं दिखाई दे रही हैं जो कभी विमानों के बेहद करीब उड़ती नजर आती हैं, तो कभी आबादी वाले इलाकों के ऊपर मंडराती दिखती हैं.

पेंटागन ने जारी की नई UFO फाइलें

अमेरिकी रक्षा विभाग ने जिन फाइलों को सार्वजनिक किया है, उनमें कई वीडियो ऐसे हैं जिन्होंने लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है. अब तक 200 से ज्यादा फाइलें जारी की जा चुकी हैं. पेंटागन इन घटनाओं को UFO नहीं बल्कि UAP यानी “Unidentified Anomalous Phenomena” कहता है. जारी वीडियो में कुछ ऐसी उड़ती वस्तुएं नजर आती हैं जिनकी पहचान अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है.

वीडियो में क्या-क्या दिखाई दिया

वीडियो में कुछ रहस्यमयी वस्तुएं विमानों के बेहद करीब उड़ती दिखाई देती हैं. 2024 के एक वीडियो में दक्षिण-पूर्वी अमेरिका के ऊपर एक अज्ञात वस्तु तेज गति से उड़ती नजर आती है. वहीं दूसरे वीडियो में एक गोलाकार चमकदार वस्तु आबादी वाले इलाके के ऊपर मंडराती दिखाई देती है. बाद में वह तेजी से ऊपर आसमान की ओर बढ़ जाती है.

ट्रंप प्रशासन के फैसले के बाद खुलासा

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने UFO और UAP से जुड़ी पुरानी फाइलों को सार्वजनिक करने के निर्देश दिए थे. इसके बाद अमेरिकी एजेंसियों ने धीरे-धीरे कई दस्तावेज और वीडियो जारी करने शुरू किए. अधिकारियों का कहना है कि इन फाइलों से जनता को जानकारी दी जा रही हैं.