नई दिल्ली: कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में इस्लामिक सेंटर के बाहर एक हादसा हुआ. यहां पर दो बंदूकधारियों ने लोगों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी. इस हमले में एक सिक्योरिटी गार्ड समेत तीन लोगों की मौत हो गई. इस हमले को पुलिस हेट क्राइम के तौर पर देख रही है. जांचकर्ताओं ने बताया कि पास ही सड़क पर एक गाड़ी खड़ी थी, जिसके अंदर से 17 और 19 साल के दो किशोरों के शव मिले.
पुलिस के अनुसार, लोगों पर हमला करने के बाद इन दोनों ने खुद को ही गोली मार ली, जिससे उनकी मौत हो गई. बता दें कि यह यह गोलीबारी मस्जिद परिसर के बाहर हुई. बता दें कि यह सैन डिएगो का सबसे बड़ा इस्लामिक सेंटर है. इस हमले से परिसर में मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया.
SDPD is on scene at the Islamic Center of San Diego in the 7000 block of Eckstrom Ave for a reported active shooter.
Please avoid the area. Updates to follow. #SDPDPIO— San Diego Police Department (@SanDiegoPD) May 18, 2026Also Read
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि जब पुलिस ने मस्जिद परिसर के अंदर चेक किया तो वहां पर किसी कोई चोट नहीं आई थी. डे-स्कूल के सभी बच्चे एकदम सुरक्षित थे. पुलिस को घटनास्थल के बाहर तीन लोगों के शव मिले. इसमें एक सिक्योरिटी गार्ड समेत तीन लोग शामिल थे. मामले की जांच कर रहे लोगों का कहना है कि इस हमले के पीछ क्या मकसद था, ये तो अभी पता नहीं चल पाया, लेकिन मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही इस मामले में जानकारी दी जाएगी. बता दें कि FBI भी इस जांच में शामिल हो गई है.
मस्जिद में हुई गोलीबारी पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है, "हम वापस जाकर इस मामले को बहुत गंभीरता से देखेंगे." बता दें कि पुलिस इस गोलीबारी को मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाने वाला एक संदिग्ध 'हेट क्राइम' मानकर जांच कर रही है.
🚨🇺🇸 Trump on the mosque shooting: "We're going to be going back and looking at it very strongly."
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) May 18, 2026
Key details of the attack:
-Two suspects (ages 17 and 19) opened fire at the Islamic Center of San Diego, the largest mosque in the area
-Three adult victims killed inside the… https://t.co/DnO5TBVncZ pic.twitter.com/U18S5u4CDv
कुछ अधिकारियों का कहना है कि दोनों संदिग्धों में से एक ने अपने माता-पिता के घर से बंदूक ली थी. इसके साथ ही एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था. इसमें रेशियल प्राइड का जिक्र किया गया था. इन रिपोर्ट्स के बाद इस घटना को हेट क्राइम कहना गलत नहीं होगा.