नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के सबसे बड़े नागरिक सम्मान से नवाजा गया है. सोमवार को ब्रातिस्लावा में राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने उन्हें ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (1st क्लास) दिया गया. यह सम्मान विदेशी नेताओं को स्लोवाकिया से दोस्ती बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय संबंध मजबूत करने के लिए दिया जाता है. बता दें कि यह पीएम मोदी को मिला 33वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है.
खास बात यह है कि 1993 में स्वतंत्रता मिलने के बाद मोदी जी स्लोवाकिया जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं. इस यात्रा के दौरान यह सम्मान उन्हें दिया गया. सम्मान मिलने के बाद पीएम मोदी ने खुशी जताते हुए इसे पूरे भारत के 140 करोड़ लोगों को समर्पित किया.
#WATCH | Slovakia confers its highest honour, The Order of the White Double Cross (1st Class) on PM Narendra Modi. Slovakian President Peter Pellegrin presents him with the honour. This is the 33rd global honour bestowed by a country upon PM Modi.
The Order of the White Double… pic.twitter.com/Xdi7kXV5rr— ANI (@ANI) June 15, 2026Also Read
उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “ब्रातिस्लावा में व्हाइट डबल क्रॉस सम्मान मिलने पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है. यह सम्मान स्लोवाकिया की जनता और सरकार का है, लेकिन मैं इसे पूरे भारत के लोगों को समर्पित करता हूं. भारत और स्लोवाकिया के बीच लंबे समय तक चलने वाली दोस्ती को यह समर्पित है.”
Honoured to receive The Order of the White Double Cross (1st Class) in Bratislava this evening. My gratitude to the people and Government of Slovakia for this honour, which belongs to the 140 crore people of India. I dedicate this award to the enduring friendship between India… pic.twitter.com/FXs96XremQ
— Narendra Modi (@narendramodi) June 15, 2026
स्लोवाकिया का यह सम्मान बहुत प्रतिष्ठित माना जाता है. इसे स्लोवाकिया के राष्ट्रपति ही देते हैं. यह उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हो. यह सम्मान पीएम मोदी की सक्रिय विदेश नीति और विश्व स्तर पर भारत की बढ़ती पहचान का प्रमाण है. पिछले वर्षों में मोदी जी को दुनिया के कई देशों से ऐसे सम्मान मिल चुके हैं, जो भारत की कूटनीति की सफलता दिखाते हैं.
इस मौके पर दोनों देशों के बीच व्यापार, टेक्नोलॉजी, निवेश और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने की बात भी हुई. स्लोवाकिया यूरोपीय संघ का सदस्य देश है, इसलिए यह यात्रा भारत-EU संबंधों के लिए भी महत्वपूर्ण है. भारतीयों के लिए यह गर्व की बात है कि उनका प्रधानमंत्री विश्व स्तर पर इतने सम्मान प्राप्त कर रहा है. यह यात्रा और सम्मान भारत-स्लोवाकिया दोस्ती को नई ऊंचाई देगा.