नई दिल्ली: मेक्सिको के प्यूब्ला में तेहुइटजिंगो शहर है, जहां से गोलीबारी की घटना सामने आई है. इस घटना में बंदूकधारियों के कुछ लोगों पर गोली चलाई. इस हादसे में करीब 10 लोगों की मौत हो गई है. इनमें छह पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है. इन सभी की मौत गोली लगने से हुई है. इस घटना के इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. यह जांच फेडरल इन्वेस्टिगेटर्स ने जांच अपने हाथ में ले ली है.
स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में किसका हाथ है या हमलावरों का क्या मकसद था, इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है. बता दें कि इससे पहले फरवरी महीने में हुहुएतलान एल ग्रांडे में 6 लोगों की हत्या कर दी गई थी. इसके कुछ ही दिनों बाद प्यूब्ला शहर में ही एक सशस्त्र हमले में तीन और लोगों की जान चली गई थी.
La masacre en Puebla que consterna a México.
Entre las 10 personas acribilladas por grupo armado en Tehuitzingo hubo menores y una bebita.
Autoridades niegan móvil de crímen organizado, el pueblo tiene otros datos.
La peor ola de violencia en Mx.
Video: Noticias Atlixco pic.twitter.com/QLUwu5SaZ6— Jesús Rubén Peña (@revistacodigo21) May 18, 2026Also Read
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, मिडिल मेक्सिको में कार्टेल से जुड़े कई मामले देखे गए हैं. इस दहशत ने करीब 800 से 1000 परिवारों को घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया है. इससे क्षेत्र में अस्थिरता बहुत ज्यादा बढ़ गई है. बता दें कि कुछ ही पहले तेओतिहुआकान के ऐतिहासिक पिरामिडों में से एक के ऊपर तैनात एक हथियारबंद व्यक्ति ने टूरिस्ट्स पर गोलीबारी शुरू कर दी थी. इस दौरान करीब 13 लोग घायल हुए थे. वहीं, एक कनाडाई व्यक्ति की मौत हो गई थी.
अधिकारियों के अनुसार, जब मामले की जांच की गई तो पता चला कि हमलावर की मौत खुद को गोली मारने से हुई थी. हमलावर के पास से एक बंदूक, एक चाकू और गोला-बारूद बरामद किया गया था.