नई दिल्ली: रविवार को पश्चिमी इडाहो में माउंटेन होम एयर फोर्स बेस पर एक भयंकर हादसा हुआ. यहां पर एक एयरशो के दौरान दो नेवी जेट्स की भीषण टक्कर हो गई. यह टक्कर हवा के बीच ही हुई. बता दें कि इन जेट्स में मौजूद चारों क्रू सदस्य सुरक्षित रूप से बाहर निकल गए. खबरों के अनुसार, दोनों जट्स की टक्कर के बाद ये क्रैश हो गए. इसमें वॉशिंगटन के व्हिडबे आइलैंड स्थित इलेक्ट्रॉनिक अटैक स्क्वाड्रन 129 के दो US नेवी EA18-G ग्रोलर्स शामिल थे.
बताया जा रहा है कि जब यह टक्कर हुई तब विमान एयर शो कर रहे थे. बेस अधिकारियों ने बताया कि क्रू सदस्यों की हालत स्टेबल है. अमेरिकी नौसेना ने बताया कि रविवार को इडाहो में माउंटेन होम एयर फोर्स बेस के बाहर एक एयर शो के दौरान, सैन्य जेट विमानों की हवा में हुई टक्कर में शामिल चार क्रू सदस्य सुरक्षित रूप से बाहर निकल आए. अमेरिकी प्रशांत बेड़े की नौसेना वायु सेना की प्रवक्ता कमांडर अमेलिया उमायाम ने बताया कि दो-दिवसीय 'गनफाइटर स्काइज एयर शो' के दौरान, बेस से 2 मील की दूरी पर हवा में दो E/A-18G ग्रोवलर जेट आपस में टकरा गए.
Footage of the mid air collision between a pair of Navy Super Hornets/Growlers during the Gunfighter Skies Air Show at Mountain Home Air Force Base moments ago. pic.twitter.com/yQqPavmSWk
— OSINTtechnical (@Osinttechnical) May 17, 2026Also Read
सिल्वर विंग्स ऑफ इडाहो की मार्केटिंग डायरेक्टर किम साइक्स के अनुसार, मिलिट्री बेस पर किसी को चोट नहीं आई है, सभी सुरक्षित हैं. इस हादसे का वीडियो ऑनलाइन काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से विमान में बैठे चारों क्रू मेंबर बाहर आए. इस वीडियो में यह साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों विमान आसमान में टकराए और टूटकर बिखर गए.
शो में मौजूद एक उद्घोषक ने भीड़ को बताया कि चारों क्रू मेंबर सुरक्षित हैं. US नेवी ने पुष्टि की है कि सभी क्रू मेंबर सुरक्षित रूप से बाहर निकल आए हैं. इमरजेंसी टीमें अभी भी दुर्घटनास्थल पर मौजूद हैं और जांच जारी है. फिलहा सुरक्षा कारणों को देखते हुए बेस को बंद कर दिया गया है. वहीं, रविवार के लिए तय एयर शो के बाकी सभी कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था.
बता दें कि यह एयर शो 8 साल बाद वापस आया था. आयोजकों ने करीब 2 साल इस कार्यक्रम के लिए मेहनत की थी. बता दें कि कुछ साल पहले यानी 2018 में, रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एक हैंग ग्लाइडर पायलट की मौत हो गई थी. 2003 में, एक थंडरबर्ड्स जेट भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, लेकिन पायलट समय रहते बाहर निकलने में सफल रहा और उसकी जान बच गई.