menu-icon
India Daily

Malaysia Banned Israel Ships: जंग के बीच मलेशिया ने किया इजरायल को पस्त, ट्रेडिंग शिप पर लगाया बैन

Malaysia Banned Israel Ships: इजरायल की जंग हमास से जारी है लेकिन उसे तगड़ा झटका मुस्लिम देश मलेशिया ने दिया है. गाजा में जारी बमबारी और इजरायली कार्रवाई से नाराज मलेशिया ने इजरायली झंडे वाले सभी मालवाहक जहाजों को अपने पोर्ट पर उतरने से प्रतिबंधित कर दिया है.

Shubhank Agnihotri
Malaysia Banned Israel Ships: जंग के बीच मलेशिया ने किया इजरायल को पस्त, ट्रेडिंग शिप पर लगाया बैन

हाइलाइट्स

  • गाजा में इजरायली कार्रवाई की निंदा 
  • इजरायली शिप नही हो सकेंगे डॉक 

Malaysia Banned Israel Ships: इजरायल की जंग हमास से जारी है लेकिन उसे तगड़ा झटका मुस्लिम देश मलेशिया ने दिया है. गाजा में जारी बमबारी और इजरायली कार्रवाई से नाराज मलेशिया ने इजरायली झंडे वाले सभी मालवाहक जहाजों को अपने पोर्ट पर उतरने से प्रतिबंधित कर दिया है. मलेशिया ने इजराली कार्रवाई को फिलिस्तीनियों के खिलाफ नरसंहार बताते हुए यह फैसला किया है. मलेशिया ने इजरायल के ऊपर अंतर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया है. 


गाजा में इजरायली कार्रवाई की निंदा 

बुधवार को मलेशिया प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कहा कि यह प्रतिबंध इजरायल हमास जंग में इजरायली कार्रवाई को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.अनवर ने कहा कि वह फिलिस्तीनियों के ऊपर हो रहे इजरायली अत्याचारों की निंदा करते हैं. इसके साथ ही उन्होंने इजरायल से जुड़े समुद्री जहाजों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की. 


इजरायली शिप नही हो सकेंगे डॉक 

अनवर ने अपने बयान में कहा कि इजरायल जाने वाले जहाजों को तत्काल प्रभाव से साउथ एशियाई देशों के किसी भी बंदरगाह पर माल लोड करने से रोका जा सकेगा. रिपोर्ट के मुताबिक, मलेशियाई सरकार ने इजरायल में स्थित शिपिंग कंपनी जिम को किसी भी मलेशियाई बंदरगाह पर डॉक करने से रोक दिया है. आपको बता दें कि जिम दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी शिपिंग कंटेनर कंपनी है. 


हमास ने की थी हमले की शुरुआत 

मलेशिया में 60 फीसदी आबादी मुसलमानों की है. वह गाजा को लाखों डॉलर की सहायता राशि दे चुका है. मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर ने फिलिस्तीनी मुद्दे पर लगातार समर्थन किया है और गाजा पर इजरायली बमबारी की आलोचना की है. अक्टूबर में जंग शुरू होने के बाद से अब तक लगभग 20000 फिलिस्तीनियों की जान जा चुकी है.  आपको बता दें कि सात अक्टूबर को हमास ने ही अचानक इजरायल पर हमला कर युद्ध की शुरुआत की थी.