menu-icon
India Daily

कनाडा अब नहीं रहेगा एक देश, बन जाएगा अमेरिका का स्टेट! ट्रम्प ने कर दिया पोस्ट, अब क्या करेंगे पीएम मार्क कार्ने?

6 मई को, कनाडा के प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद पहली बार कार्नी ने ट्रम्प से मुलाकात की. ओवल ऑफिस में उनकी मुलाकात ने अचानक एक अप्रत्याशित मोड़ ले लिया जब ट्रम्प ने कनाडा को अमेरिका के 51वें राज्य के रूप में शामिल करने के अपने प्रस्ताव को दोहराया.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
कनाडा अब नहीं रहेगा एक देश, बन जाएगा अमेरिका का स्टेट! ट्रम्प ने कर दिया पोस्ट, अब क्या करेंगे पीएम मार्क कार्ने?
Courtesy: Pinterest

Golden Dome: गोल्डन डोम की चर्चा बहुत तेजी से हो ही रही थी कि अब एक और खबर ने सबको हिलाकर रख दिया है. सोशल मीडिया पर पर सवाल और अफवाहें जोरे पर हैं कि क्या अब कनाडा एक देश नहीं रहेगा. ये बवाल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के एक सोशल मीडिया से पोस्ट से शुरु हुआ है. जिसमें वो कह रहे हैं कि कनाडा गोल्डन डोम का हिस्सा बनना चाहता है. लेकिन उसके लिए कनाडा को एक बड़ी कीमत चुकानी होगी. कनाडा को अमेरिका का 51 वां राज्य बनना होगा. 

हालांकि इस पोस्ट के बाद कनाडा के लोगों का गुस्सा भड़क गया है. लेकिन क्या कनाडा ऐसा कर सकता है. वहां के जो नए प्रधानमंत्री बने हैं मार्क कार्ने क्या उन्हें ये कुर्बानी मंजूर होगी. इन सभी सवाल का जवाब जानेंगे लेकिन उससे पहले जानते हैं कि आखिर ये गोल्डन डोम है क्या जिस पर इतना घमासान हो रहा है. 

क्या है गोल्डन डोम? 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक गोल्डन डोम का वादा किया है. जो संयुक्त राज्य अमेरिका की रक्षा करेगा.लेकिन अमेरिका के प्रतिद्वंद्वी पिछले सप्ताह एक नई अंतरिक्ष-आधारित मिसाइल रक्षा प्रणाली की योजना की घोषणा को उकसावे के रूप में देखते हैं.

ट्रम्प का प्रस्ताव, जिसे लागू होने में कई साल लग सकते हैं, कई अनिश्चितताओं से भरा है. खास तौर पर लागत से. राष्ट्रपति के अनुसार, इजरायल के आयरन डोम की तर्ज पर बनाए गए गोल्डन डोम में इंटरसेप्टर, सैटेलाइट और सेंसर का एक समूह होगा जो दुनिया के दूसरे हिस्सों से लॉन्च की गई मिसाइलों को भी रोक सकेगा.

क्यो हो रहा गोल्डन डोम  पर विवाद? 

लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इससे अमेरिका और पूरी दुनिया सुरक्षित हो पाएगी. आलोचकों ने चिंता जताई है कि इस तरह की ढाल बनाने के प्रयास से संदेह पैदा होगा और वैश्विक हथियारों की होड़ बढ़ेगी और साथ ही अंतरिक्ष में हथियार बनाने की प्रक्रिया में भी तेजी आएगी. उत्तर कोरिया से लेकर रूस और चीन तक सबने इसकी कड़ी निंदा की है. 

कनाडा से इसका क्या संबंध? 

पिछले हफ्ते राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गोल्डन डोम मिसाइल रक्षा कार्यक्रम की योजना का अनावरण किया. 175 बिलियन अमेरिकी डॉलर की लागत वाली बहुस्तरीय प्रणाली जो पहली बार अमेरिकी हथियारों को अंतरिक्ष में ले जाएगी. ओवल ऑफिस से बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह प्रणाली 2029 तक पूरी तरह से चालू हो जाएगी और मिसाइलों को रोकने में सक्षम होगी 'भले ही वे अंतरिक्ष से लॉन्च की गई हों.'

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्वीकार किया है कि उनकी सरकार गोल्डन डोम कार्यक्रम में भागीदारी के बारे में अमेरिका के साथ बातचीत कर रही है. 'क्या यह कनाडा के लिए एक अच्छा विचार है? हां, कनाडाई लोगों के लिए सुरक्षा उपाय करना अच्छा है,'कार्नी ने पिछले सप्ताह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा. उन्होंने कहा, "यदि आवश्यक हो तो हम सहयोग करते हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि हम सहयोग करें.'

क्या कनाडा बन जाएगा अमेरिका का एक राज्य? 

हालांकि, कनाडा ने अभी तक आधिकारिक तौर पर राज्य के दर्जे के दावे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. इस महीने की शुरुआत में, कार्नी ने ट्रंप की मौजूदगी में यह स्पष्ट कर दिया था कि कनाडा की संप्रभुता 'बिक्री के लिए नहीं है.' इससे तो साफ हो गया है कि कानाडा को ट्रम्प का ये प्रस्ताव कभी रास नहीं आने वाला है. 

6 मई को, कनाडा के प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद पहली बार कार्नी ने ट्रम्प से मुलाकात की. ओवल ऑफिस में उनकी मुलाकात ने अचानक एक अप्रत्याशित मोड़ ले लिया जब ट्रम्प ने कनाडा को अमेरिका के 51वें राज्य के रूप में शामिल करने के अपने प्रस्ताव को दोहराया.