बांग्लादेश में हिंसा के बीच भारत पहुंचीं शेख हसीना का मिलिट्री प्लेन आज सुबह गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से रवाना हो गया है. प्लेन कहां गया है. फिलहाल इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है.वहीं खबर है कि बांग्लादेश वायुसेना का प्लेन C-130J हिंडन एयरबेस से आज सुबह 9 बजे ही शेख हसीना को लेकर रवाना हो गया है लेकिन कहां जा रहा है इसकी कोई जानकारी नहीं है. हालांकि इस पर अभी आशंका कि उस प्लेन में शेख हसीना थी या कोई और.
इस बीच खबर आ रही है कि बांग्लादेश की मुख्य विपक्षी पार्टी बीएनपी के कार्यकर्ता शेख हसीना के सत्ता छोड़ने के बाद अब न्यूयार्क में बांग्लादेश के महावाणिज्य दूतावास में घुस गए हैं और यहां बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की तस्वीर को हटाने की मांग कर रहे हैं.
इस मांग को लेकर न्यूयार्क में बांग्लादेश के एंबेसी में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. दूतावास में तोड़फोड़ भी की गई. इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आ गया है.जहां लोग आपस में भिड़ गए हैं. हालांकि कर्मचारियों ने उन्हें किसी तरह से समझाया और शेख मुजीब की तस्वीर को हटा दिया.
Bangladeshi rioters storm Bangladesh Consulate in New York and remove portrait of Bangabandhu Sheikh Mujibur Rahman who created Bangladesh. pic.twitter.com/N9A950XO6w
— News Arena India (@NewsArenaIndia) August 6, 2024
बता दें कि बांग्लादेश के हालात पर भारत में सर्वदलीय बैठक हुई है. जहां विदेश मंत्री एस जयशंकर सभी दलों के नेताओं के साथ बांग्लादेश के हालातों पर बातचीत की है. उसके बाद एस जयशंकर ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, 'बांग्लादेश में फिलहाल जो हो रहा है उस पर हमने संसद में सर्वदलीय बैठक में बात की. हमें खुशी है कि बांग्लादेश के मामले में सरकार ने मौजूदा रवैये को सांसदों का पूरा समर्थन मिला है'.
Briefed an All-Party meeting in Parliament today about the ongoing developments in Bangladesh.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) August 6, 2024
Appreciate the unanimous support and understanding that was extended. pic.twitter.com/tiitk5M5zn
वहीं अमेरिका ने बांग्लादेश में पैदा हुए राजनीतिक संकट को लेकर पहली बार रिएक्शन दिया है. ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक अमेरिका ने अंतरिम सरकार बनाने के फैसले का स्वागत किया है.