menu-icon
India Daily

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का अहम सदस्य हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का एक अहम सदस्य हरिराम उर्फ ​​'हैरी बॉक्सर' को अमेरिका में हिरासत में ले लिया गया है. दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल से मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर, उसे शुक्रवार रात कैलिफोर्निया से पकड़ा गया.

Shilpa Shrivastava
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का अहम सदस्य हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार
Courtesy: India Daily 24x7

नई दिल्ली: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक प्राइम सदस्य हरिराम उर्फ हैरी बॉक्सर को अमेरिका में हिरासत में ले लिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि उसे शुक्रवार रात कैलिफोर्निया से गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस की स्पेश सेल से एक टिप मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई. बता दें कि हैरी बॉक्सर पर कई रंगदारी और हत्या के मामलों में वांछित होने का आरोप है. 

हैरी बॉक्सर को लॉरेंस बिश्नोई के करीबियों में शामिल बताया जाता है. अमेरिका से वो गैंग का काम चला रहा था. उस पर सोशल मीडिया और ऑडियो संदेशों के जरिए बॉलीवुड की कई हस्तियों को धमकाने का भी आरोप है.

खबर अपडेट हो रही है...