नई दिल्ली: अमेरिका के आयोवा में मस्कटाइन नाम के एक छोटे से शहर में एक घरेलू झगड़ा काफी बड़ा बन गया. इस झगड़े में गोलीबारी की घटना हुई, जिसने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है. सोमवार दोपहर को यह घटना हुई, जिसमें हमलावर समेत सात लोगों की मौत हो गई. संदिग्ध हमलावर की पहचान 52 वर्षीय स्थानीय निवासी रयान विलिस मैकफारलैंड के रूप में हुई है.
मैकफारलैंड ने अपने ही परिवार के 6 लोगों की हत्या कर दी. इसके बाद उसने खुद को गोली मार ली. बता दें कि यह गोलीबारी की घटना तीन अलग-अलग जगहों पर हुई, जिसमें से दो घरों में और एक लोकल बिजनेस की जगह पर. यह घटना तब सामने आई, जब पुलिस को इमरजेंसी कॉल आई. जब पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्हें घर में 4 शव मिले. हमलावर तब तक मौके से फरार हो चुका था.
BREAKING: Seven people, including the suspected shooter, were killed in a shooting spree in Muscatine, Iowa. Police believe the victims were members of the same family. pic.twitter.com/Lk8ojFeASz
— Breaking911 (@Breaking911) June 2, 2026Also Read
पुलिस ने संदिग्ध मैकफारलैंड का पता लगा लिया. वह मिसिसिपी नदी के पास एक पगडंडी पर था. जब पुलिस अधिकारी ने उससे बात की तब उसने खुद को गोली मार ली. पुलिस और पैरामेडिक्स ने उसे तुरंत मेडिकल हेल्प दी, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके अलावा पुलिस को दो और पुरुषों के शव मिले, जिन्हें गोली मारी गई थी. इसमें से एक ही लाश घर और एक की पास के बिजनेस वाली जगह पर मिली. बता दें कि जितने भी लोग मारे गए हैं वो हमलावर के परिवार के ही सदस्य थे.
मस्कटाइन के पुलिस प्रमुख एंथनी कीस ने इस घटना को दुष्टतापूर्ण कृत्य करार दिया. इसके साथ ही कहा है कि इस घटना से पूरा समुदाय सदमे में है. उन्होंने कहा कि इस त्रासदी के लिए उनके पास कोई शब्द नहीं है. इसके साथ ही पुष्टि की है कि मैकफारलैंड का पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड था. उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि अब किसी तरह का कोई खतरा नहीं है और स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है.