menu-icon
India Daily

'तुम तो बिल्कुल पागल हो…', लेबनान में हमलों को लेकर ट्रंप ने नेतन्याहू पर जमकर निकाली भड़ास!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ फोन पर बातचीत की. एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि ट्रंप ने इजरायल की कड़ी आलोचना की है.

Shilpa Shrivastava
'तुम तो बिल्कुल पागल हो…', लेबनान में हमलों को लेकर ट्रंप ने नेतन्याहू पर जमकर निकाली भड़ास!
Courtesy: AI

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ फोन पर बातचीत की. एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि ट्रंप ने इजरायल की कड़ी आलोचना की है, क्योंकि उसने लेबनान पर अपने सैन्य हमले जारी रखे हैं. बताया जा रहा है कि ट्रंप ने इस पर काफी गुस्सा जाहिर किया है. साथ ही चेतावनी देते हुए कहा है कि इन कार्रवाईयों से दुनिया में इजरायल की छवि को नुकसान पहंच रहा है. 

ट्रंप ने नेतन्याहू के फैसलों पर भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने यहां तक कहा है कि अमेरिका द्वारा दिए गए सपोर्ट के प्रति वो काफी कृतघ्न रहे हैं. इसके साथ कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ट्रंप ने बातचीत के दौरान कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया. साथ ही उन्होंने इजरायल की कार्रवाइयों पर स्पष्टीकरण भी मांगा है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि बेरूत पर हमला करने की धमकी देने से इजारयल वैश्विक स्तर पर और ज्यादा अलग-थलग पड़ जाएगा. 

ट्रूथ सोशल पर दिखाई अलग तस्वीर:

इन सब से अलग ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर एक बिल्कुल अलग ही तस्वीर पेश की. उन्होंने इस बातचीत को काफी सार्थक बताया. साथ ही कहा कि इजरायल बेरूत में अपनी सेना नहीं भेजेगा. साथ ही यह भी कहा है कि जो भी सैनिक पहले से ही उस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, उन्हें भी वापस बुला लिया गया है. 

क्या है ट्रंप का कहना:

ट्रंप ने ट्रूथ पर लिखा, “आज मेरी नेतन्याहू से बात हुई और मैंने उनसे कहा कि वे लेबनान के बेरूत पर कोई बड़ा हमला न करें. उन्होंने अपनी सेना को वापस बुला लिया. धन्यवाद, Bibi! मेरी हिज्बुल्लाह के नेताओं के प्रतिनिधियों से भी बात हुई और वे इजराइल तथा उसके सैनिकों पर गोलीबारी बंद करने पर सहमत हो गए. इसी तरह, इजराइल भी उन पर गोलीबारी बंद करने पर सहमत हो गया. देखते हैं कि यह कब तक चलता है. उम्मीद है कि यह हमेशा के लिए होगा.