नई दिल्ली: यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर खड़ा मालवाहक जहाज MV AMIR1 इन दिनों संघर्ष के बीच फंसा हुआ है. जहाज पर मौजूद 15 क्रू सदस्यों में 13 भारतीय नाविक शामिल हैं, जो लगातार ड्रोन और मिसाइल हमलों के खतरे के बीच अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं. इस गंभीर स्थिति को देखते हुए फॉरवर्ड सीमेंस यूनियन ऑफ इंडिया (FSUI) ने केंद्र सरकार, जहाज के मालिकों और संबंधित अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है. वहीं विदेश मंत्रालय ने भी क्षेत्र में मौजूद भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और हालात पर लगातार निगरानी की बात कही है.
FSUI के अनुसार, MV AMIR1 यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर ही रुका हुआ है. यूनियन का कहना है कि जहाज के आसपास लगातार ड्रोन और मिसाइल हमलों की घटनाएं हो रही हैं. ऐसे माहौल में जहाज पर मौजूद सभी क्रू सदस्य हर समय खतरे के बीच रह रहे हैं और किसी भी क्षण सीधा हमला होने की आशंका बनी हुई है.
Urgent Appeal | M.V. AMIR1
— FSUI (@FSUIINDIA) July 28, 2026
M.V. AMIR1, currently at Ukrainian port Chornomorsk with 15 crew on board, including 13 Indian seafarers, is trapped in a terrible and life-threatening situation.
Repeated drone and missile attacks are being attempted in the immediate vicinity of the… pic.twitter.com/tIIwuC9Mdk
फॉरवर्ड सीमेंस यूनियन ऑफ इंडिया ने जहाज के मालिकों, फ्लैग स्टेट, संबंधित समुद्री अधिकारियों और भारत सरकार से अपील की है कि भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. यूनियन ने कहा कि संघर्ष वाले क्षेत्र में भारतीय नाविकों को जोखिम में नहीं छोड़ा जाना चाहिए और उन्हें जल्द से-जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जाना जरूरी है.
इस मामले से पहले भी विदेश मंत्रालय ने काला सागर क्षेत्र में काम कर रहे भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया था. मंत्रालय ने यूक्रेन के राजदूत से मुलाकात कर भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की थी. इससे पहले ओडेसा बंदरगाह के पास व्यापारी जहाज MV OMORFI पर हुए हमले में भी भारतीय क्रू सदस्य मौजूद थे.
#WATCH | Delhi: On ANI's question regarding how many Indian seafarers are currently serving on vessels operating in or transiting the Black Sea region, MEA Spokesperson Randhir Jaiswal says, "A lot of Indian seafarers are on Indian vessels, and a lot of them are also on foreign… pic.twitter.com/PLn7DyNJlt
— ANI (@ANI) July 28, 2026
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के अनुसार, होर्मुज जलडमरूमध्य के पश्चिम में छह भारतीय जहाज मौजूद हैं, जिन पर 125 भारतीय नाविक तैनात हैं. इसके अलावा 41 भारतीय नाविक विदेशी जहाजों पर भी इस क्षेत्र में कार्यरत हैं. मंत्रालय ने कहा कि नौवहन मंत्रालय भारतीय जहाजों और नाविकों की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है.
विदेश मंत्रालय ने हालिया हमलों को समुद्री सुरक्षा, वैश्विक व्यापार और नौवहन की स्वतंत्रता के लिए गंभीर खतरा बताया है. मंत्रालय ने नागरिक व्यापारिक जहाजों और उनके कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है. वहीं FSUI ने दोहराया है कि MV AMIR1 पर फंसे भारतीय नाविकों को जल्द सुरक्षित निकालना समय की सबसे बड़ी जरूरत है.