नई दिल्ली: मध्य पूर्व में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है. ईरान समर्थित समूहों के ड्रोन हमलों के बाद अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है. सऊदी अरब ने दावा किया है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने कई ड्रोन को मार गिराया, जबकि अमेरिका ने भी क्षेत्र में अपनी सैन्य निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है.
रिपोर्टों के अनुसार ड्रोन हमलों का निशाना सऊदी अरब के तेल प्रतिष्ठान और महत्वपूर्ण ऊर्जा ढांचे थे. कुछ स्थानों पर धुएं के गुबार देखे जाने की भी खबरें सामने आई हैं. हालांकि अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
हमलों के बाद सऊदी अरब के प्रमुख तेल प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. कुछ ऊर्जा केंद्रों पर एहतियाती कदम उठाए गए हैं और उत्पादन व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है. वैश्विक ऊर्जा बाजार भी इन घटनाओं पर नजर बनाए हुए है, क्योंकि क्षेत्र में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है. मीडिल ईस्ट पर चल रहे हालातों को जानने के लिए देखें ये एक्सप्लेनर वीडियो.