menu-icon
India Daily

लात, घूसे, थप्पड़...छात्र को इतना पीटा की टूट गया डंडा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल

यह पूरा वीडियो क्लास में लगे कैमरे में कैद हो जाता है. आखिर में टीचर छात्र के गाल पर एक जोरदार तमाचा मारता है और कहता है कि खाल उतार दूंगा.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
लात, घूसे, थप्पड़...छात्र को इतना पीटा की टूट गया डंडा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Courtesy: reddit

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद आपकी रूप कांप उठेगी. वीडियो एक क्लास का है जिसमें क्लास टीचर एक छात्र को बुरी तरह पीटता हुआ दिखाई दे रहा है. पहले वह अपने हाथ में डंडा उठाता है और छात्र की कमर पर ताबड़तोड़ डंडी की बौछार कर देता है. वह छात्र को तब तक डंडी से मारता है जब तक वह टूट नहीं जाती. टीचर का गुस्सा यहीं शांत नहीं होता छड़ी टूटने के बाद वह छात्र पर लात और थप्पड़ों की बरसात कर देता है. छात्र की पिटाई देखकर क्लास में बैठे बैठे अन्य छात्र कांप उठते हैं. वीडियो में उनके चेहरे पर खौफ साफ तौर पर देखा जा सकता है.

खाल उतार दूंगा खाल

यह पूरा वीडियो क्लास में लगे कैमरे में कैद हो जाता है. आखिर में टीचर छात्र के गाल पर एक जोरदार तमाचा मारता है और कहता है कि खाल उतार दूंगा. टीचर ने छात्र को इतनी बेहरमी से क्यों मारा इसके पीछे की वजह तो सामने नहीं आई है लेकिन अगर छात्र ने कोई गलती भी की है तो इतनी बुरी तरह से मारने को किसी भी तरह से जायज नहीं ठहराया जा सकता है. यह वीडियो कहां का है और कब का है इस बात की भी कोई पुष्टि नहीं हो सकी है.

स्कूलों में छात्रों की पिटाई पर पूर्ण प्रतिबंध

बताते चलें कि भारत में स्कूलों में शिक्षकों द्वारा छात्रों की पिटाई पर पूर्ण प्रतिबंध है. सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कहा है कि  'आपका किसी पर हमला करने का कोई काम नहीं है' और शिक्षकों द्वारा 'अनुशासन' के नाम पर पिटाई को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता