menu-icon
India Daily

मौनी रॉय और सूरज का होने जा रहा है तलाक, पति-पत्नी ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को किया अनफॉलो!

मौनी रॉय और सूरज नांबियार के रिश्तों में तनाव और तलाक की अटकलें तेज हैं. दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. इस बीच मौनी के टीवी से बॉलीवुड तक के सफल करियर की भी चर्चा हो रही है.

KanhaiyaaZee
मौनी रॉय और सूरज का होने जा रहा है तलाक, पति-पत्नी ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को किया अनफॉलो!
Courtesy: Social Media

नई दिल्ली: बॉलीवुड की परफेक्ट जोड़ियों में से एक मौनी रॉय और सूरज नांबियार के रिश्तों को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच रिश्ते समान्य नहीं रह गए हैं और वैवाहिक जीवन मुश्किल दौर से गुजर रहा है. खबर यह भी है कि दोनों का तलाक हो सकता है और दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है.

बता दें कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी जनवरी 2022 में गोवा में हुई थी. दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया, जिसके बाद शादी रचाई थी. मौनी रॉय के पति सूरज नांबियार बिजनेसमैन हैं. मौनी ने काफी समय तक सूरज नांबियार के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद उनसे शादी रचाई थी, लेकिन बावजूद इसके दोनों के रिश्तों में तल्खी की खबर सामने आ रही है. हालांकि दोनों में से किसी ने भी अभी तक इस पर कोई बयान नहीं दिया है.

 

कैसा रहा है मौनी रॉय का फ़िल्मी करियर?

मौनी रॉय ने छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक का सफर तय किया और बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई. उनका बॉलीवुड डेब्यू साल 2018 में फिल्म 'Gold' से हुआ था, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार थे. फिल्म हिट रही और मौनी की एक्टिंग को भी सराहा गया. उन्हें इस फिल्म के लिए Filmfare Best Female Debut nomination भी मिला था. 2022 में आई फिल्म ब्रह्मास्त्र में उनके रोल की काफी सराहना हुई थी. हालांकि इस फिल्म के बाद से मौनी रॉय किसी सशक्त किरदार में नजर नहीं आई है. 

कैसा रहा छोटे पर्दे का सफर?

शुरुआत में मौनी ने टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी और देवों के देव…महादेव से अपनी पहचान बनाई, लेकिन असली स्टारडम उन्हें नागिन से मिला. इसी शो ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया. छोटे परदे पर मिली अपर ख्याति ने ही उनके लिए बॉलीवुड में जाने के दरवाजे खोल दिए, जिसके बाद वो फिल्म इंडस्ट्री में एक प्रमुख अभिनेत्री बनकर उभरी.