menu-icon
India Daily

Tamil Nadu CM Oath Ceremony: गृह, पुलिस समेत ये बड़े विभाग अपने पास रखेंगे थलपति विजय? सामने आई मंत्रियों की लिस्ट

आज तमिलनाडु को अपना नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है. 10 बजे थलपति विजय सीएम पद की शपथ लेंगे. विजय के साथ ही 9 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेगें. सूत्रों के मुताबिक विजय अपने पास गृह विभाग रख सकते हैं.

Kuldeep Sharma
Edited By: Kuldeep Sharma
Tamil Nadu CM Oath Ceremony: गृह, पुलिस समेत ये बड़े विभाग अपने पास रखेंगे थलपति विजय? सामने आई मंत्रियों की लिस्ट
Courtesy: ai generated

चेन्नई: तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) प्रमुख विजय आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं. शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में रखा गया है. पार्टी सूत्रों की मानें तो विजय से नई सरकार में गृह, पुलिस और सामान्य प्रशासन जैसे अहम विभाग अपने पास रख सकते हैं. खबरों के अनुसार तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है. हालांकि यह आमंत्रण तब दिया गया जब गठबंधन ने 234 सदस्यों वाली विधानसभा में अपने बहुमत को साबित करने वाले समर्थन पत्र सौंपे हैं.

विजय के साथ 9 विधायक भी लेगें मंत्री पद की शपथ

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकार गठन के पहले चरण में विजय के साथ-साथ नौ कैबिनेट मंत्री भी शपथ ले सकते हैं. समारोह से पहले मंत्रियों और उनके विभागों की एक संभावित सूची भी सामने आई है. वरिष्ठ नेता केए सेनगोट्टैयन के लोक निर्माण विभाग (PWD) संभालने की उम्मीद जताई जा रही है. वहीं एन. आनंद को नगर प्रशासन विभाग मिल सकता है. सीटीआर निर्मल कुमार के राज्य के बिजली मंत्री बनने की संभावना की खबरें सूत्रों ने दी हैं.

माधव अर्जुन को खेल विकास

आधव अर्जुन को खेल विकास विभाग सौंपा जा सकता है, जबकि राज मोहन आदि द्रविड़ कल्याण विभाग का प्रभार संभाल सकते हैं. नई कैबिनेट में वीएनएस मुस्तफा को अल्पसंख्यक कल्याण की जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना है. पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक पी. वेंकटरमणन स्कूल शिक्षा मंत्री बन सकते हैं, जबकि अरुण राज के सेल्स टेक्स और पंजीकरण विभाग संभालने की उम्मीद है. वहीं गठबंधन समझौते के तहत कांग्रेस पार्टी को भी कैबिनेट में भूमिका मिलने सकती है. सूत्रों के अमुसार हैं कांग्रेस नेता राजेश कुमार और विश्वनाथन को कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया जा सकता है.

टीवीके को मिली प्रचंड जीत

तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में TVK 108 सीटों पर जीत दर्ज कर सबसे पार्टी बनकर उभरी है लेकिन वह अकेले के दम पर बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई. इसके बाद में विजय ने कांग्रेस, CPI, CPI(M), विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) का समर्थन हासिल कर लिया है. साथ मिलकर इस गठबंधन ने लगभग 120 विधायकों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया जिससे विजय के लिए सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है.