menu-icon
India Daily

CM बनते ही एक्शन में विजय, धार्मिक स्थलों और स्कूलों के पास बंद कीं 717 शराब की दुकानें

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने पूजा स्थलों, शिक्षण संस्थानों और बस स्टेशनों के 500 मीटर के दायरे में स्थित 717 सरकारी TASMAC शराब की रिटेल दुकानों को 2 सप्ताह के भीतर बंद करने का आदेश दिया है.

Shilpa Shrivastava
CM बनते ही एक्शन में विजय, धार्मिक स्थलों और स्कूलों के पास बंद कीं 717 शराब की दुकानें
Courtesy: Pinterest

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनते ही सी. जोसेफ विजय ने अपना पहला बड़ा फैसला ले लिया है. विजय ने पहले बड़े प्रशासनिक फैसले में, राज्य भर में 717 सरकारी शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है, जो पूजा स्थलों, शिक्षण संस्थानों और बस स्टैंड के पास चल रही हैं. इसमें आधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वो अगले हफ्तों के अंदर इस आदेश का पालन करें. 

विजय ने कहा है कि दो हफ्तों के भीतर मंदिरों, मस्जिदों, चर्चों, स्कूलों, कॉलेजों और बस स्टैंड के 500 मीटर के दायरे में जितनी भी तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन (TASMAC) की शराब की दुकानें चल रही हैं, उसे बंद कर दिया जाए.

क्या लिखा है सीएम विजय के फैसले में:

जनता के हित में, तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री, श्री के. जोसेफ विजय ने दो हफ्ते के अंदर पूजा की जगहों, एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन और बस स्टैंड के 500 मीटर के अंदर मौजूद 717 शराब की रिटेल दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है. अभी तमिलनाडु स्टेट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा 4,765 शराब की रिटेल दुकानें चलाई जा रही हैं. इनमें से, सीएम विजय ने पूजा की जगहों, एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन और बस स्टैंड के 500 मीटर के अंदर मौजूद दुकानों की जांच और पहचान करने का आदेश दिया है. यहां जानें आगे क्या लिखा है-

TASMAC की 4,765 शराब की दुकानें होंगी बंद:

बता दें कि तमिलनाडु सरकार के अनुसार, वर्तमान में राज्य में TASMAC की 4,765 शराब की दुकानें हैं. इनमें से 717 दुकानों में से 276 पूजा स्थलों के पास हैं. वहीं, इनमें से 186 शिक्षा संस्थानों के पास और 255 बस स्टैंड के पास स्थित हैं. 

आपको बता दें कि यह कदम विजय ने तब लिया जब उन्हें सीएम की शपथ लिए हुए कुछ ही घंटे हुए थे. सीएम विजय की नई सरकार की तरफ से किया गया यह फैसला सामाजिक सुधार उपाय के तौर पर पेश किया गया है.