menu-icon
India Daily

गुजरात के 6 कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल के बाद खाली कराया परिसर

गुजरात में स्कलों को बम से उड़ाने की धमकी देने के अगले दिन राज्य के 6 अदालतों को बम थ्रेट मिला. हालांकि जांच में सभी फर्जी पाए गए.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
गुजरात के 6 कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल के बाद खाली कराया परिसर
Courtesy: Grok AI

देश में बम की धमकी की बात अब काफी आम हो चुकी है. हालांकि अब तक लगभग जितनी भी चेतावनी दी गई है, वह फर्जी निकली है. इसी क्रम में आज गुजरात के 6 अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी मिली. अहमदाबाद और गांधीनगर समते कई डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को मंगलवार को ईमेल के माध्यम से धमकी दी गई. जिसके बाद कोर्ट रूम खाली कराकर सिक्योरिटी चेकिंग करवाई गई. 

अहमदाबाद में इससे पहले सोमवार को दो दर्जन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. इन स्कूलों को ईमेल के माध्यम से धमकी दी गई थी. जिसके बाद अब अदालतों को यही ईमेल प्राप्त हुआ है. हालांकि इस तरह की धमकी से थोड़ी देर के लिए अदालत में टेंशन का माहौल बन गया, लेकिन चेंकिंग के बाद माहौल फिर शांत हो गए. 

गुजरात के इन अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी 

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो धमकी भरा ईमेल डोदरा, वलसाड, राजकोट, अहमदाबाद और गांधीनगर के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के ऑफिशियल पते पर आया था. जिसके बाद सभी परिसरों पर पुलिस बम निरोधक टीम के साथ पहुंची. कुछ मिनटों के अंदर पूरे परिसर को खाली करवा कर चेकिंग किया गया. हालांकि शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक किसी भी कोर्ट रूम में कोई विस्फोटक सामान नहीं मिला है. लेकिन इस ईमेल की वजह से कुछ देर के लिए सभी कर्मचारी परेशान हो गए, वहीं अफरा-तफरी का भी माहौल बन गया. इससे पहले बिहार के पटना सिविल कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुका है. 

दो दर्जन स्कूलों को उड़ाने की धमकी

गुजरात में बम की धमकी से जुड़ा कोई पहला ईमले नहीं है. इससे एक दिन पहले दो दर्जनों से भी अधिक स्कूलों को एक ही तरह का ईमेल प्राप्त हुआ, सभी में स्कूलों को बम से उड़ाने की बात कही गई, हालांकि चेकिंग में इसे फेक बताया गया. गुजरात ही नहीं बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों को पिछले एक साल में कई बम धमकी मिल चुकी है. कुछ जांच में पता चला कि ये सभी ईमेल फेक हैं. हालांकि कुछ मामलों में तो कुछ बच्चों की शरारत की भी बात कही गई थी, हालांकि इसके बावजूद किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं की जाती, जिससे की नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल उठे. अभी तक स्कूल, एयरपोर्ट, रेस्टोरेंट, होटल, पार्क, मंदिर समेत कई जगहों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है.