menu-icon
India Daily

'AI की दुनिया को लीड करेगा भारत', अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान; एआई डाटा सेंटर पर 100 अरब डॉलर का करेगा निवेश

दुनिया में AI के बढ़ते डिमांड को देखते हुए भारत के मशहूर उद्योगपति अडानी ग्रुप ने बड़ा ऐलान किया है. कंपनी की ओर से कहा गया कि 2035 तक एआई सक्षम डेटा केंद्रो के निर्माण के लिए कंपनी सौ अरब डॉलर निवेश करेगा.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
'AI की दुनिया को लीड करेगा भारत', अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान; एआई डाटा सेंटर पर 100 अरब डॉलर का करेगा निवेश
Courtesy: X (@gautam_adani)

AI का डिमांड पूरी दुनिया में काफी तेजी से बढ़ रहा है. हर सेक्टर में इसका इस्तेमाल काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है. बढ़ते डिमांड को देखते हुए कई बड़ी कंपनियां एआई के क्षेत्र में इनवेस्ट कर रही है. इसी बीच अड़ानी ग्रुप ने एआई सक्षम डेटा केंद्रो को 2035 तक विकसित करने के लिए सौ अरब डॉलर निवेश करने की घोषणा की है.

अडानी एंटरप्राइजेज की ओर से दिए गए बयान में कहा गया कि इस पहल से 'सर्वर' और 'क्लाउड' जैसे क्षेत्रों में150 अरब निवेश होने की उम्मीद है. अडानी ग्रुप से इस इनवेस्टमेंट से भारत में 250 अरब डॉलर का अनुमानित एआई अवसंरचना परिवेश तैयार हो जाएगा.

गौतम अडानी ने बताया फ्यूचर प्लान!

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा कि AI पिछली सालों की कई क्रांति से ज्यादा पॉवरफुल है. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में दो देश भी अपना सामंजस्य स्थापित करेगा, वही आने वाले दशकों में राज करेगा. उन्होंने कहा कि हम डेटा केंद्रो सहित ग्रीन एनर्जी में काम करते हुए भारत की प्रोद्योगिकी संप्रभुता पर केंद्रीत पांच स्तरीय एआई ढ़ांचे का विस्तार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारत अब केवल एआई उपभोक्ता नहीं रहेगा बल्कि भविष्य में इसका पूरा-पूरा भागीदार भी होगा और हमें इसपर गर्व है. अडानी ग्रुप का यह प्लान अडानीकॉनेक्स के मौजूदा 2 गीगावाट नेशनल डेटा सेंटर प्लेटफॉर्म पर आधारित है. जिसे भविष्य में 5 गीगावाट तक ले जाने का प्लान है. 

गूगल और माइक्रोसॉफ्ट के साथ पार्टनरशिप 

अडानी ग्रुप ने अपनी इस नए टारगेट को पूरा करने के लिए हाल ही में गूगल के साथ पार्टनरशिप की है. जिसके तहत विशाखापत्तनम में देश का सबसे बड़ा गीगावाट-स्केल AI डेटा सेंटर कैंपस बनाया जा रहा है. विशाखापत्तनम के अलावा माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर नोएडा, हैदाराबाद और पुणे में AI डेटा सेंटर्स बनाया जा रहा है. अडानी ग्रुप द्वारा किए गए इस ऐलान के बाद तेजी से उनके शेयर बढ़े हैं. BSE पर अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर प्राइस 2.30% बढ़कर ₹2,235.00 पर पहुंच गए. वहीं बाजार बंद होने तक इसमें 2.64 प्रतिशत की बढोतरी देखी गई. वैसे ही NSE पर कंपनी के शेयर 58.30 रुपये बढ़ गए. बढ़ोतरी के बाद कंपनी के शेयर 2.242.90 के स्तर पर बंद हुए.