menu-icon
India Daily

आपकी आवाज छीन सकता है कोरोना, रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा  

Corona: दुनिया में एक बार फिर से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इस बार ओमीक्रान के नए सब वैरिएंट JN.1 अपना कहर दिखा रहा है.

Gyanendra Tiwari
आपकी आवाज छीन सकता है कोरोना, रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा  

हाइलाइट्स

  • कोरोना को लेकर रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा
  • स्मेल और टेस्ट ही नहीं आवाज भी छीन सकता है कोरोना

Corona : दुनिया में एक बार फिर से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इस बार ओमीक्रान के नए सब वैरिएंट JN.1 अपना कहर दिखा रहा है. भारत में भी इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना संक्रमित मरीजों की कई प्रकार की दिक्कत उठानी पड़ती है. हाल ही में हुई एक रिसर्च में खुलासा हुआ है कि कोरोना से न सिर्फ इंसान का स्वाद और सूंघने की शक्ति जा सकती है बल्कि उसकी आवाज भी जा सकती है. यानी ये संक्रमण आपके गले पर भी हमला करता है. 

इस रिसर्च में चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं. ये शोध जर्नल पीडियाट्रिक में  Bilateral vocal cord paralysis requiring long term tracheostomy after SARS-CoV-2 infection नाम से प्रकाशित हुआ है. इस शोध में बताया गया है कि कोरोना संक्रमण से आपकी स्मेल और टेस्ट ही नहीं बल्कि गले की आवाज भी जा सकती है. गले की आवाज के जाने को वोकल कॉर्ड पैरालिसिस कहते हैं.

भारत में बीते दिन कोरोना के 752 नए मामले सामने आए थे. इस समय एक्टिव मामलों की संख्या 3,420 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक सामने आए कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 4 करोड़ 50 लाख है. बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से 4 लोगों की मौत भी हो चुकी है. 

महाराष्ट्र, केरल, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में कोरोना के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं.महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना के 35 नए मामले सामने आए हैं. राज्य में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 103 हो चुकी है. मुंबई में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 52 है.   कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकारें अलर्ट मोड पर है. स्वास्थ्य मंत्रालय भी अलर्ट मोड पर है. अस्पतालों में मॉक ड्रिल की जा रही है.