menu-icon
India Daily

मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने 20 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का किया एलान, मुख्यमंत्री ने किया ये आग्रह

Manoj Jarange : जरांगे ने शनिवार को हड़ताल का एलान करते हुए कि वह 20 जनवरी से मुंबई के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे.

Gyanendra Tiwari
मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने 20 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का किया एलान, मुख्यमंत्री ने किया ये आग्रह

हाइलाइट्स

  • मनोज जरांगे ने 20 जनवरी से करेंगे हड़ताल
  • अपने गांव से पैदल चलकर पहुंचेंगे मुंबई

Manoj Jarange :मराठा समुदाय को आरक्षण को लेकर आंदोलन करने वाले मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे एक बार फिर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान कर दिया है. जरांगे ने शनिवार को हड़ताल का एलान करते हुए कि वह 20 जनवरी से मुंबई के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे. यह बात उन्होंने बीड जिले में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने ये भी दावा किया 20 जनवरी को एक साथ करोड़ों लोग माया नगरी मुंबई में प्रवेश करेंगे. 

सीएम शिंदे बोले संयम बनाएं रखें

वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मराठा समुदाय के आरक्षण को लेकर कहा कि हाई कोर्ट ने आरक्षण से जुड़ी राज्य सरकार की सुधारात्मक याचिका स्वीकार कर ली है. कोर्ट इस याचिका पर 24 जनवरी को सुनवाई करेगी. उन्होंने कहा कि मराठा समुदाय के लिए उम्मीद की खिड़की न्यायालय ने खोल दी है. उनकी सरकार मराठाओं को आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है. सीएम शिंदे ने कहा कि मराठा समुदाय के लोगों से आग्रह किया है कि वो संयम बनाए रखें. 
 

"पैदल चलकर मुंबई पहुँचूँगा"

मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने रैली में बोलते हुए, मैं 20 जनवरी को मैं मुंबई के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की शुरुआत करूंगा. हमें चुप कराना मुश्किल है. हम आरक्षण हासिल किए बिना वापस नहीं लौटेंगे. मैं अपने गांव से पैदल चलकर मुंबई पहुँचूँगा. मेरे साथ मेरे भाई बहन भी रहेंगे."

मनोज जरांगे ने 24 दिसंबर तक राज्य सरकार को मराठा आरक्षण के संबंध में उनकी मांग को पूरी करने के लिए समय दिया था.