menu-icon
India Daily

जहां हुई 3 छात्रों की मौत उसी ओल्ड राजेंद्र नगर में फिर आया पानी का सैलाब, 15 मिनट की बारिश ने खोली सिस्टम की पोल

दिल्ली के जिस ओल्ड राजेंद्र नगर में तीन दिन पहले तीन छात्रों की एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से मौत हो गई थी. उसी ओल्ड राजेंद्र नगर में आज मात्र 15 मिनट की मूसलाधार बारिश में पानी का सैलाब आ गया. हादसे के तीन दिन बाद भी इलाके के नालों की सफाई नहीं हो सकी है. हालांकि इस बारिश का प्रदर्शकारी छात्रों पर कोई असर नहीं हुआ है और वे अभी भी वहां डंटे हुए हैं.

India Daily Live
जहां हुई 3 छात्रों की मौत उसी ओल्ड राजेंद्र नगर में फिर आया पानी का सैलाब, 15 मिनट की बारिश ने खोली सिस्टम की पोल
Courtesy: social media

Old Rajinder Nagar News:  दिल्ली के जिस ओल्ड राजेंद्र नगर में तीन दिन पहले तीन छात्रों की पानी में डूबकर मौत हो गई थी उसी ओल्ड राजेंद्र नगर में आज फिर से पानी का सैलाब आ गया. ओल्ड राजेंद्र नगर की राउज आईएएस कोचिंग सेंटर में तीन दिन पहले यह हादसा हुआ था. हादसे के तीन दिन बाद भी इलाके में नालों की सफाई नहीं हुई है, जिसके कारण आज दिल्ली में मूसलाधार बारिश होने पर फिर से ओल्ड राजेंद्र नगर का इलाका पानी-पानी हो गया. ओल्ड राजेंद्र नगर से जो तस्वीरें सामने आई हैं उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है मानों यहां कोई समंदर बह रहा है.

आप विधायक ने लिया हालातों का जायजा
मूसलाधार बारिश के बाद आप विधायक दुर्गेश पाठक एमसीडी की टीम के साथ ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में पहुंचे और हालातों का जायजा लिया. पूरे इलाके में कमर तक पानी जमा हो गया है.

हटने को तैयार नहीं प्रदर्शकारी छात्र
भारी बारिश के बाद भी प्रदर्शकारी छात्र हटने को तैयार नहीं है. बारिश के बाद वे उठ जरूर गए हैं लेकिन खड़े होकर प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्रों की मांग है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. बता दें कि 27 जुलाई को ओल्ड राजेंद्र नगर के राउस आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन बेकसूर छात्रों की मौत हो गई थी.

मात्र 15 मिनट की बारिश ने खोल दी सिस्टम की पोल

दिल्ली में आज जोरदार बारिश हुई. भारी बारिश के बाद पूरी दिल्ली जलमग्न हो गई. इस 15 मिनट की बारिश के बाद जिस तरह से राजधानी में पानी-पानी देखने को मिला उसने पूरे सिस्टम की पोल खोलकर रख दी. अगर यह बारिश ज्यादा देर तक हुई होती तो क्या होता.

येलो अलर्ट जारी 
मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में अगले तीन दिनों तक तेज बारिश होसकती है. बुधवार को भी दिल्ली में भारी बारिश की संभावना जताई गई थी. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.