menu-icon
India Daily

सांगली के मंदिर में तेज हवा से भरभराकर गिरी दीवार, बच्चों समेत 6 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के सांगली में एक मंदिर की निर्माणधीन दीवार गिरने से बच्चों समेत 6 लोगों की जान चली गई. इस दौरान 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं.

Shilpa Shrivastava
सांगली के मंदिर में तेज हवा से भरभराकर गिरी दीवार, बच्चों समेत 6 लोगों की मौत
Courtesy: ANI X

सांगली: मंगलवार शाम को महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक दर्दनाक घटना हुई. इस दौरान एक मंदिर में निर्माणधीन दीवार गिर गई, जिसमें बच्चों समेत 6 लोगों की जान चली गई. इस दौरान 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. जब यह हादसा हुआ तो सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे थे. इसी दौरान अचानक से तेज हवा और बारिश शुरू हो गई. 

लोग इससे बचने के लिए निर्माणाधीन दीवार के पास और टीन की चादरों के नीचे खड़े होने के लिए भागे, लेकिन हवा इतनी तेज थी कि लोहे का शेड उखाड़ दिया, जो दीवार से जा टकराया. इससे दीवार गिर गई और कई लोग उसके नीचे दब गए. 

पीएम मोदी ने व्यक्त किया दुख:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया. उन्होंने पोस्ट करते हुए कहा, “महाराष्ट्र के सांगली में दीवार गिरने से हुई जान-माल की हानि के बारे में सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है. इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. मेरी प्रार्थना है कि घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हों.”

क्या है पुलिस का कहना:

सांगली के पुलिस अधीक्षक तुषार दोषी के अनुसार, जब यह हादसा हुआ तो मंदिर परिसर में करीब 350 श्रद्धालु मौजूद थे. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि तेज हवा से टीन की चादर दीवार से जा टकराई और वो लोगों पर गई, जिससे लोग दब गए. 6 श्रद्धालु समेत करीब 20 लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया.