menu-icon
India Daily

आज पीएम मोदी तीन और नई वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, सफर में बचेंगे इतने घंटे

आज पीएम मोदी तीन और नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. इससे तीन नई ट्रेनें मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, मुदैर-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और चेन्नई-नागरकोइल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है. यह तीन नई रूट कई मेन एरिया की कनेक्टिविटी को बढ़ावा दिया जाएगा.

India Daily Live
आज पीएम मोदी तीन और नई वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, सफर में बचेंगे इतने घंटे
Courtesy: Social Media

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. यह सेमी-हाई स्पीड ट्रेनें उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक के मुख्य मार्गों पर दौड़ेगी.
तीन नई ट्रेनें मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, मुदैर-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और चेन्नई-नागरकोइल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है. यह तीन नई रूट कई मेन एरिया की कनेक्टिविटी को बढ़ावा दिया जाएगा.

मेरठ-सिटी लखनऊ वंदे भारत ट्रेन यात्रियों का वर्तमान में दोनों शहरों के बीच सबसे तेज ट्रेन की तुलना में लगभग एक घंटा बचाएगी.इसी तरह, चेन्नई एग्मोर-नागरकोइल और मुदैर-बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेन यात्रा को दो घंटे से अधिक समय में और आराम के साथ यात्रा करने के लिए विश्व स्तरीय साधन उपलब्ध कराएगी.

पीएम मोदी दिखाएंगे तीन वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि नई वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने से रेल सेवा का एक नया मानक स्थापित होगा, जिससे नियमित यात्रियों, पेशेवरों, व्यापारियों और छात्र समुदायों की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकेगा. भारत की पहली स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित, सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन यात्रियों को आधुनिक और आरामदायक रेल यात्रा का अनुभव प्रदान करती है.

वंदे भारत ट्रेनों की स्पीड

बता दें कि वंदे भारत ट्रेनों में तेज गति और 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक की सेमी-हाई स्पीड संचालन होता है. इसमें टकराव रोधी उपकरण कवच लगा हुआ है 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक की सेमी-हाई स्पीड संचालन होता है. इनमें टकराव रोधी उपकरण कवच लगा हुआ है और स्वचालित प्लग दरवाज़ों के साथ यात्रियों की मुक्त आवाजाही हो सकती है.

100 वंदे भारत ट्रेनों सहित 772 अतिरिक्त ट्रेन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस महीने की शुरुआत में राज्यसभा में बताया था कि भारतीय रेलवे ने 2019-2020 से 2023-2024 तक अपने नेटवर्क पर 100 वंदे भारत ट्रेनों सहित 772 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं शुरू की है. वंदे भारत ट्रेनों के निर्माण के लिए अब तक उपयोग की गई कुल धनराशि 1,343.72 करोड़ रुपये है. रेल मंत्री ने कहा कि यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए इन ट्रेनों को शुरू किया गया है, जिसमें आधुनिक कोचों में बेहतर सुरक्षा और सुविधाएं है.