menu-icon
India Daily

'नारी शक्ति का सशक्त प्रतिबिंब,आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप', बजट 2026 के लिए PM मोदी ने निर्मला सीतारमण की तारीफों के पुल बांधे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट 2026 को ऐतिहासिक बताया है. उन्होंने कहा कि यह बजट युवाओं के लिए आसमान खोलता है, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देता है और विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव रखता है. बजट से भारत की वैश्विक स्थिति मजबूत होगी और छोटे व्यापारियों को बड़ा लाभ मिलेगा.

Kuldeep Sharma
Edited By: Kuldeep Sharma
'नारी शक्ति का सशक्त प्रतिबिंब,आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप', बजट 2026 के लिए PM मोदी ने निर्मला सीतारमण की तारीफों के पुल बांधे
Courtesy: ani

नई दिल्ली: रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026 पेश किया. यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट और निर्मला सीतारमण का नौवां बजट है. बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, एमएसएमई और कई अन्य क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं. बजट पेश होने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पहला प्रतिक्रिया दी है. पीएम ने बजट को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि यह भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है. उन्होंने युवाओं, महिलाओं और छोटे व्यापारियों के लिए बजट को खास बताया और विकसित भारत के लक्ष्य को तेज करने वाला बताया.

पीएम मोदी का ऐतिहासिक बजट पर बयान

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का बजट ऐतिहासिक है. यह युवाओं की उड़ान के लिए आसमान खोलता है. भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा. बजट से देश की वैश्विक स्थिति और मजबूत होगी. पीएम ने जोर दिया कि यह बजट भविष्य को ध्यान में रखकर बनाया गया है.

महिला सशक्तिकरण और नया रिकॉर्ड

पीएम मोदी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तारीफ की. उन्होंने कहा कि महिला वित्त मंत्री ने लगातार नौवीं बार बजट पेश कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है. यह बजट महिला शक्ति के सशक्तिकरण को दर्शाता है. पीएम ने बजट को अपार अवसरों का द्वार बताया, जो आज की आकांक्षाओं को हकीकत में बदलता है. 

विकसित भारत की मजबूत नींव

प्रधानमंत्री ने बजट को विकसित भारत 2047 की दिशा में मजबूत आधार बताया. उन्होंने कहा कि यह बजट उच्च उड़ान के लिए तैयार करता है. सुधार की मौजूदा रफ्तार को इस बजट से नई ऊर्जा और गति मिलेगी. पीएम ने छोटे व्यापारियों को इसका सबसे ज्यादा फायदा होने की बात कही.

भारत की नई गति और ऊर्जा

पीएम मोदी ने जोर दिया कि भारत जिस सुधार की रफ्तार पर चल रहा है, उसे इस बजट से और बल मिलेगा. बजट से आर्थिक विकास की गति तेज होगी. यह छोटे-बड़े सभी वर्गों के लिए अवसर पैदा करेगा. प्रधानमंत्री का यह बयान बजट की सकारात्मक छवि बनाने और जनता में उत्साह भरने वाला है.