menu-icon
India Daily

Census 2027: जनगणना की तारीख हुई फाइनल, चुनाव वाले राज्यों और बर्फीले इलाकों को छूट

भारत में जनगणना 2027 का काम 25 जनवरी से 28 फरवरी तक होगा. चुनाव वाले राज्यों और बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में फिलहाल जनगणना नहीं कराई जाएगी.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
Census 2027: जनगणना की तारीख हुई फाइनल, चुनाव वाले राज्यों और बर्फीले इलाकों को छूट
Courtesy: X

केंद्र सरकार ने जनगणना 2027 का कार्यक्रम तय कर दिया है. जनगणना आयुक्त के हवाले से पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक आबादी की गिनती की जाएगी. इससे पहले 10 से 24 जनवरी तक लोग वैकल्पिक रूप से खुद अपनी जानकारी दर्ज करा सकेंगे. इसके बाद 1 से 5 मार्च तक संशोधन का काम होगा.

 इन राज्यों और क्षेत्रों में नहीं होगी गणना

सरकारी अधिसूचना के अनुसार, चुनाव वाले मणिपुर, गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में इस चरण में जनगणना नहीं होगी. वहीं, बर्फबारी से प्रभावित लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के क्षेत्रों को भी इससे छूट दी गई है.

 कोरोना के कारण टली थी जनगणना

भारत में जनगणना 1948 के जनगणना अधिनियम और 1990 के नियमों के तहत होती है. पिछली जनगणना 2011 में दो चरणों में हुई थी. साल 2021 में प्रस्तावित जनगणना की तैयारियां पूरी थीं, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे टालना पड़ा.

 दो चरणों में होगी प्रक्रिया

आजादी के बाद यह आठवीं जनगणना होगी. इसमें पहले मकानों और आवासों की गिनती होगी, फिर आबादी की गणना की जाएगी. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस व्यापक प्रक्रिया के लिए 11,718 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं.