नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत को नशामुक्त बनाने के लिए बड़ा लक्ष्य तय किया है. अमित शाह ने ऐलान किया है कि सरकार का उद्देश्य 31 दिसंबर 2029 तक देश को पूरी तरह नशे से मुक्त बनाना है. यह वादा उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर किया. साथ ही उन्होंने देशवासियों से अपील करते हुए इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए कहा.
अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का जो सपना देखा है, उसे पूरा करने के लिए नशामुक्त भारत बनाना बेहद ही जरूरी है. उन्होंने देश के युवाओं से अपील की है कि देश की तरक्की उनके हाथ में है और अगर वो नशे की गिरफ्त में रहेंगे तो यह प्रभावित होगी. ऐसे में युवाओं को नशे से दूर रखना सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है.
गृह मंत्री ने कहा कि सरकार ने 31 दिसंबर 2029 तक भारत को पूरी तरह नशामुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रम न समझें, बल्कि इसे जन आंदोलन बनाएं.
शाह के मुताबिक, नशे की लत न केवल व्यक्ति की सेहत खराब करती है, बल्कि पूरे परिवार को भी प्रभावित करती है. इससे युवाओं का भविष्य, उनकी शिक्षा और रोजगार की संभावनाएं भी प्रभावित होती हैं. ऐसे में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना बेहद जरूरी है.
#WATCH | Delhi: Union Home Minister Amit Shah says, "On 31 March this year, the country has moved beyond the shadow of Naxalism and is now advancing toward becoming a drug-free nation. Today, on the birth anniversary of Sardar Patel, I appeal to the people across the nation regarding the goal we have set: to make the country completely free from drugs by December 31, 2029. The vision of a 'Viksit Bharat', as envisioned by the Prime Minister, begins with the creation of a 'Nasha-mukt Bharat' (Drug-free India)." He adds, "During PM Modi’s tenure, many significant decisions have been taken and major milestones achieved, such as the abrogation of Article 370, which firmly integrated Kashmir with India; the eradication of Naxalism; and the implementation of a unified tax system ('One Nation, One Tax'). While many such significant tasks have been accomplished, the creation of a drug-free India will stand out as the most consequential achievement, one that is vital for the youth and the future of our nation."
— ANI (@ANI) October 31, 2026
अमित शाह ने देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को भी याद किया. उन्होंने कहा कि आजादी के समय कई लोगों का मानना था कि भारत एकजुट नहीं रह पाएगा. उस समय देश में कई रिसायतें थीं, ऐसे में उन्हें साथ लाना एक बड़ी चुनौती थी. लेकिन आजादी के बाद महज 1,218 दिनों में सरदार पटेल ने देश को एकजुट करने का ऐतिहासिक काम किया. उन्होंने ऐसा काम कर दिखाया, जिसे दुनिया के कई लोग असंभव मानते थे.
#WATCH | Delhi: Union Home Minister Amit Shah says, "At the time we attained independence, political pundits across the globe predicted that India would fall apart. Yet, in the 1,218 days following independence, Sardar Patel accomplished what everyone had deemed impossible. It was a feat that even a group of leaders working together might not have managed in an entire lifetime; in just 1,218 days, Sardar Patel forged a united India. The India envisioned and built by Sardar Patel now stands before the world with pride."
— ANI (@ANI) October 31, 2026
अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए अनुच्छेद 370 हटाने, नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई और एक देश, एक कर व्यवस्था जैसे फैसलों को गिनाया. उन्होंने कहा कि नशामुक्त भारत का निर्माण भी देश की बड़ी उपलब्धियों में शामिल होगा. अब सरकार का जोर युवाओं को नशे से बचाने और देश को बेहतर भविष्य की ओर ले जाने पर है.