नई दिल्ली: संसद भवन के कर्मचारियों की यूनिफॉर्म बदल दी गई है, जिसकी तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 19 सितंबर यानि गणेश चतुर्थी के दिन पुरानी संसद भवन से नई संसद भवन में विविधत पूजा से साथ प्रवेश कराया जाएगा. नई संसद में एंट्री के साथ ही यहां काम करने वाले इम्प्लॉयीज को नई पोशाक भी सौंप दी जाएगी. नए यूनिफॉर्म को इस तरीके से डिजाइन किया गया है कि इनमें भारतीय परंपरा की झलक दिखाई दे.
Employees of the Parliament will soon be seen in new uniforms for their respective departments, from the five-day special session of Parliament. The session begins on September 18: Sources pic.twitter.com/1X5oKC5ZgR
— ANI (@ANI) September 13, 2023
यह भी पढ़ें- नहीं रहे बीरबल खोसला, 84 साल की उम्र में कॉमेडियन ने ली अंतिम सांस
किसकी कैसी यूनिफॉर्म?
बता दें कि संसद के कर्मचारियों की नई यूनिफॉर्म को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) ने डिजाइन किया है. इसकी तस्वीरें भी अब साझा कर दी गई हैं. संसद की कार्यवाही में शामिल रहने वाले 5 विभागों के लोगों को बिल्कुल नए अंदाज में देखा जा सकेगा. इनको 5 श्रेणी में बांटा गया है. पहला ऑफिसर, दूसरा चैंबर अटेंडेंट, तीसरा संसद के सुरक्षाकर्मी, चौथा संसद में कार्यरत ड्राइवर और पांचवा दोनों सदनों में मौजूद रहने वाले मार्शल.
Chamber Attendants, Officers, Security personnel, Drivers and Marshals will all be seen in new uniforms for their respective departments during the five-day special session of Parliament. The session begins on September 18: Sources pic.twitter.com/PAFPNl43Pf
— ANI (@ANI) September 13, 2023
यह भी पढ़ें- बख्तरबंद ट्रेन से रूस पहुंचे 'तानाशाह' किम जोंग उन, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से होगी मुलाकात...जानें अंदर की बात
मणिपुरी पगड़ी में नजर आएंगे मार्सल
नए यूनिफॉर्म में मार्सल कोट-पैंट की बजाय क्रीम रंग के कुर्ता और पायजामा में नजर आएंगे. इसी के साथ उन्हें गुलाबी रंग का बंद गला जैकेट दिया गया है. इसके अलावा वो मणिपुरी पगड़ी में नजर आने वाले हैं.
Parliament Employees will be seen in new uniforms for their respective departments, from the five-day special session of Parliament which commences on September 18 pic.twitter.com/fXzNFd7tfj
— ANI (@ANI) September 13, 2023
यह भी पढ़ें- रूस पहुंचा किम जोंग का काफिला, मुलाकात से पहले पुतिन ने दिया बड़ा बयान, बोले- ‘न्यूक्लियर तबाही चाहता है यूक्रेन’
साड़ी पहनेंगी महिला कर्मचारी
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि संसद के सुरक्षा कर्मचारी पीले रंग की के बजाय सेना की वर्दी जैसी पोशाक में नजर आएंगें. वहीं, महिला कर्मचारियों को साड़ी दिया गया है.
Parliament Employees will be seen in new uniforms for their respective departments, from the five-day special session of Parliament which commences on September 18 pic.twitter.com/EQExGb5JLe
— ANI (@ANI) September 13, 2023
यह भी पढ़ें- लंबे समय बाद वापसी, फिर लगातार तीन दिन तक खेलना, कैसा रहा राहुल के लिए बैटिंग और कीपिंग का अनुभव
किसे नहीं पहनना है यूनिफॉर्म?
ऑफिसर श्रेणी के उन्हीं कर्मचारियों को ड्रेस पहनना होगा जो रोजाना संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेते हैं. मसलन दोनों सदनों के टेबल ऑफिसर, प्रोटोकाल ऑफिस, संसद में मौजूद टेबल ऑफिस आदि में कार्यरत कर्मचारियों को नया ड्रेस धारण करना होगा, जबकि पार्लियामेंट के सामान्य कर्मचारी जो जनरल वर्क में कार्यरत होते हैं उन्हें ये नहीं पहनना होगा. जैसे कमिटी में, लाइब्रेरी में, एनेक्सी बिल्डिंग के समिति कार्यालय आदि में कार्यरत कर्मचारियों को पहनने की बाध्यता नहीं होगी.