नई दिल्ली: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को इनडायरेक्टली संदेश देते हुए कहा कि धैर्य और निरंतरता से ही बड़े परिणाम मिलते हैं. NDA संसदीय दल की बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि टैरिफ को लेकर हुई आलोचनाओं के बावजूद सरकार अपने रुख पर अडिग रही. आज उसी नीति का सकारात्मक नतीजा सामने है. इसने भारत के लिए अनुकूल आर्थिक वातावरण तैयार किया है.
NDA संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता लंबे समय तक चले संवाद और धैर्यपूर्ण कूटनीति का नतीजा है. उन्होंने कहा कि जब टैरिफ को लेकर सवाल उठ रहे थे, तब भी सरकार ने जल्दबाजी नहीं की. आज वैश्विक व्यापार तनाव के बीच भारत को इसका फायदा मिल रहा है और आर्थिक माहौल मजबूत हुआ है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि वैश्विक व्यवस्था तेजी से बदल रही है और उसका झुकाव भारत की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने याद दिलाया कि वह यह बात अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पहले भी कह चुके हैं. अब भारत न सिर्फ व्यापार समझौतों से फायदा ले रहा है, बल्कि दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के साथ संतुलित रिश्ते भी बना रहा है.
आत्मविश्वास वह शक्ति है, जिसके बल पर सब कुछ संभव है। विकसित भारत के सपने को साकार करने में देशवासियों की यही शक्ति बहुत काम आने वाली है।
श्रीर्मङ्गलात् प्रभवति प्रागल्भ्यात् सम्प्रवर्धते।
दाक्ष्यात् तु कुरुते मूलं संयमात् प्रतितिष्ठति॥ pic.twitter.com/FcQqHbSvI9— Narendra Modi (@narendramodi) February 3, 2026Also Read
बैठक में पीएम मोदी ने NDA सांसदों से संसद में पूरी उपस्थिति और सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि सरकार के कामकाज और बजट की प्रमुख उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना बेहद जरूरी है. उन्होंने विश्वास जताया कि नागरिकों का आत्मविश्वास ही विकसित भारत के सपने को साकार करेगा.
Wonderful to speak with my dear friend President Trump today. Delighted that Made in India products will now have a reduced tariff of 18%. Big thanks to President Trump on behalf of the 1.4 billion people of India for this wonderful announcement.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 2, 2026
When two large economies and the…
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस व्यापार समझौते से घरेलू विनिर्माण और गुणवत्ता आधारित उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा. समझौते के तहत अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने की घोषणा की है. पीएम मोदी ने इसे भारतीय निर्यातकों के लिए बड़ी राहत बताया और दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने वाला कदम कहा.